इन 4 कोड से पता करें कहीं आपका फोन ट्रैक तो नहीं किया जा रहा ?

कई बार ऐसा होता है कि आपके नंबर पर कोई कॉल करता है और फोन पहुंच से बाहर बताता है। कॉल लगता ही नहीं। एंड्रॉयड फोन में सिक्योरिटी को लेकर हमेशा खतरा बना रहता है। आए दिन फोन के डाटा लीक की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में जरूरी यह है कि आप और हम खुद ही अपने फोन पर नजर रखें और सतर्क रहें। तो चलिए आज हम आपको4 USSDकोड बता रहे हैं जिनकी मदद से आप यह पता कर सकते हैं कि कहीं आपका फोन ट्रैक तो नहीं हो रहा है? अगली स्लाइड में जानें ट्रिक।

कोड *#21#
अपने एंड्रॉयड फोन में इस कोड को डायल करके आप यह जान सकते हैं कि आपके मैसेज, कॉल या कोई और डाटा को कहीं दूसरी जगह डायवर्ट तो नहीं किया जा रहा है। अगर आपके कॉल कहीं डायवर्ट किया जा रहा होगा तो इस कोड की मदद से नंबर सहित पूरा डिटेल आपको मिल जाएगा। वह नंबर भी पता चल जाएगा जिस पर आपका कॉल डायवर्ट किया गया है।

कोड *#62#
कई बार आपका नंबर no-service या no-answer बोलता है। ऐसे में इस कोड को आप अपने फोन में डायल कर सकते हैं। इस कोड की मदद से आप जान सकते हैं कि आपका फोन किसी दूसरे नंबर पर री-डायरेक्ट किया गया है या नहीं। कई बार आपका नंबर ऑपरेटर के नंबर पर री-डायरेक्ट हो जाता है।