WWDC 2021: iOS 15 के साथ बदल जाएगा आईफोन के इस्तेमाल का अंदाज, जानें टॉप-5 फीचर्स

तमाम लीक्स और अफवाहों के बाद Apple ने आधिकारिक तौर पर WWDC 2021 में iOS 15 को लॉन्च कर दिया है। iOS 15 के साथ iMessage और FaceTime को लेकर कई तरह के बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा प्राइवेसी को लेकर भी कई फीचर्स लॉन्च किए गए हैं। इसके अलावा शेयरिंग के लिए सिस्टमवाइड सपोर्ट है। डिवाइस इंटेलिजेंस के लिए कई सारे अपडेट दिए गए हैं। iOS 15 का अपडेट iPhone 6s से लेकर अभी तक लॉन्च हुए सभी आईफोन यानी आईफोन 12 सीरीज के सभी मॉडल को मिलेगा। पब्लिक बीटा अगले महीने रिलीज होगा। iOS Quickpath स्वाइप कीबोर्ड के लिए हिंदी का भी सपोर्ट दे दिया गया है। WWDC 2021 में iPadOS 15 को भी पेश किया गया है। इसके अलावा कई सारे नए फीचर्स के साथ watchOS 8 की भी घोषणा हुई है। आइए जानते हैं iOS 15 के नए फेसटाइम, नए आईमैसेज और नए नोटिफिकेशन समेत टॉप-5 फीचर्स के बारे में....

iOS 15 में नया फेसटाइम
लॉकडाउन की वजह से वीडियो कॉलिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में काफी इजाफा हुआ है। एपल का FaceTime एप एक वीडियो कॉलिंग एप है। अभी तक एपल का फेसटाइम केवल आईफोन के लिए था लेकिन अब इसे एंड्रॉयड यूजर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा फेसटाइम का वेब वर्जन भी जल्द रिलीज होगा जिसके बाद फेसटाइम का मुकाबला जूम, गूगल Meet जैसे वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म से होगा। फेसटाइम एप के जरिए वीडियो और ऑडियो कॉल को भी शेड्यूल किया जा सकेगा। नए अपडेट के बाद यूजर्स को एप से ही स्पीकर जैसे ऑडियो का आनंद मिलेगा। न्वाइज को ब्लॉक करने के लिए वॉयस आइसोलेशन का इस्तेमाल होगा। FaceTime कॉल के दौरान सभी यूजर्स के चेहरे एक ग्रिड में दिखेंगे। वहीं पोट्रेट मोड बैकग्राउंड को ब्लर कर देगा। इसके अलावा लिंक बनाने का भी विकल्प मिलेगा। कॉलिंग के दौरान यूजर्स दूसरे एप का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

iOS 15 में नया आईमैसेज
iOS 15 के साथ नए iMessage में यूजर्स अब आर्टिकल भी सर्च कर सकेंगे। इसके अलावा ग्रुप में शेयर किए गए वीडियो-फोटो भी सर्च होंगे। फोटो के लिए कोलाज की नई डिजाइन मिलेगी जिसमें फुल स्क्रीन और रिएक्ट आदि शामिल हैं। आपके द्वारा शेयर किए गए सेक्शन एपल न्यूज, एपल म्यूजिक, फोटोज, सफारी, पॉडकास्ट आदि में दिखेंगे। इसके अलावा चैट को पिन करने का भी विकल्प मिलेगा।
- iQoo Z3 5G: स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर और 55W बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह फोन
- Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 13,999 रुपये
- Infinix Note 10 Pro, Infinix Note 10 स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 10,999 रुपये
- Apple WWDC 2021: एपल के वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में हुई कई बड़ी घोषणाएं, जानें खास बातें