iQoo Z3 5G: स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर और 55W बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 08 Jun 2021 01:38 PM IST
सार

iQoo Z3 की शुरुआती कीमत 19,990 रुपये है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,990 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी मॉडल की कीमत 22,990 रुपये है।

विज्ञापन
iqoo z3 5g smartphone launch in india with snapdragon 768g soc 64-megapixel triple rear camera
iqoo z3 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    iQoo इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन iQoo Z3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। iQoo Z3 को भारत में स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा iQoo Z3 में 4400mAh की बैटरी है जो 55W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। iQoo Z3 में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। iQoo ने इस फोन को इसी साल मार्च में चीन में लॉन्च किया था।

    iQoo Z3 की कीमत

    iQoo Z3 की शुरुआती कीमत 19,990 रुपये है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,990 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी मॉडल की कीमत 22,990 रुपये है। फोन की बिक्री iQoo.com और Amazon इंडिया से शुरू हो गई है। यह फोन एस ब्लैक और साइबर ब्लू में मिलेगा। लॉन्चिंग ऑफर के तहत पसंद ना आने पर 7 दिनों के अंदर फोन को वापस किया जा सकेगा, कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा। ICICI बैंक के कार्ड के साथ 1,500 रुपये की छूट मिल रही है।

    विज्ञापन

    iQoo Z3 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित FunTouch OS 11.1 है। iQoo Z3 में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। iQoo Z3 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए Adreno 620 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iQoo Z3 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो iQoo Z3 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है है जिसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

    iQoo Z3 की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए iQoo Z3 में 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और टाईप-सी पोर्ट है। फोन में 4400mAh की बैटरी है जो कि 55W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 185.5 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें