Poco M3 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 13,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 08 Jun 2021 12:55 PM IST
सार

Poco M3 Pro 5G के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री कूल ब्लू, पॉवर ब्लैक और पोको येल्लो कलर में 14 जून को फ्लिपकार्ट से होगी।

विज्ञापन
Poco M3 Pro 5G launched in India With MediaTek Dimensity 700 SoC know price and Specifications
Poco M3 Pro 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    पोको इंडिया ने अपने पहले 5जी स्मार्टफोन Poco M3 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco M3 Pro 5G की लॉन्चिंग एक वर्चुअल इवेंट में हुई है। Poco M3 Pro 5G को दो रैम व स्टोरेज और तीन कलर वेरियंट में पेश किया गया है। Poco M3 Pro 5G इसी साल फरवरी में भारत में लॉन्च हुए Poco M3 का अपग्रेडेड वर्जन है।

    Poco M3 Pro 5G की कीमत

    Poco M3 Pro 5G के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री कूल ब्लू, पॉवर ब्लैक और पोको येल्लो कलर में 14 जून को फ्लिपकार्ट से होगी। लॉन्चिंग ऑफर के तहत दोनों मॉडल को क्रमशः 13,499 रुपये और 15,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Poco M3 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन

    Poco M3 Pro 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 90Hz है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 GPU दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Poco M3 Pro 5G का कैमरा

    Poco M3 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर f/1.79 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ नाइट मोड, एआई कैमरा, मूवी फ्रेम, स्लो मोशन वीडियो और मैक्रो मोड के अलावा एआई ब्यूटी मोड भी मिलेगा।

    Poco M3 Pro 5G की बैटरी

    पोको के इस फोन में एआई फेस अनलॉक के अलावा साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 5G, 4G, NFC, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, GPS, 3.5mm का ऑडियो जैक और USB टाईप-C पोर्ट है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें