Apple WWDC 2021: एपल के वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में हुई कई बड़ी घोषणाएं, जानें खास बातें

देव कश्यप
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीदेव कश्यप
Tue, 08 Jun 2021 02:27 AM IST
सार

नोटिफिकेशन भी बेहतर हुआ है। आप एक डेडिकेटिड मोड सेट कर सकते हैं, ताकि मैसेज आपको परेशान न करें। कैमरा को मिला गूगल लेंस जैसा फीचर 'लाइव टेक्स्ट'

विज्ञापन
Apple WWDC Event 2021 Keynote Updates Know top announcements from the event
Apple WWDC 2021 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    एपल ने अपने वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी) की मेजबानी सोमवार रात को की। कॉन्फ्रेंस की शुरुआत एप डेवलपर्स की एक फिल्म के साथ शुरू हुई। डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी वह इवेंट है, जहां कपनी नए सॉफ्टवेयर अपडेट की घोषणा करती है। जानें कॉन्फ्रेंस में अब तक क्या बड़ी घोषणाएं हुईं।

    Apple Health: परिवार के साथ डाटा शेयरिंग

    एपल यूजर्स अपने परिवार के सदस्यों के साथ हेल्थ अलर्ट और डाटा शेयर कर सकेंगे। एपल के अनुसार, यह वृद्ध माता-पिता के स्वास्थ्य पर नजर रखने में उपयोगी हो सकता है।कंपनी के मुताबिक ट्रांजिट में सारा डाटा एन्क्रिप्ट किया जाएगा।

    विज्ञापन

    Apple Health:न्यू फीचर्स

    एपल एक नई सुविधा जोड़ रहा है जो आपके चलने के तरीके के आधार पर आपके गिरने के जोखिमों को देख सकता है। आपकी स्थिरता का पता लगाने और चलने के जोखिम को निर्धारित करने के लिए कई मीट्रिक का उपयोग किया जाता है। यूजर्स को एक नई सूचना मिलेगी अगर उनकी स्थिरता कम होगी। एप में आपके गिरने के जोखिम को कम करने के लिए एक्सरसाइज भी होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Apple WWDC 2021: प्राइवेसी

    एपल अधिक प्राइवेसी केंद्रित फीचर जोड़ रहा है। एपल आईपी एड्रेस को छिपाने के लिए मेल प्राइवेसी प्रोटेक्शन जोड़ रहा है जो सेंडर को यह देखने से रोकेगा कि आपने ईमेल खोला या कब खोला। एपल सफारी में ट्रैकर्स से आईपी एड्रेस भी छुपा रहा है। एपल सेटिंग्स में एक नई एप प्राइवेसी रिपोर्ट जोड़ रहा है। इससे आप देख पाएंगे कि एप किस तरह से प्राइवेसी सेटिंग्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके लिए आपने उन्हें एक्सेस दिया है। अक्सर कई एप आपके लोकेशन, फोटो आदि का इस्तेमाल करते हैं।

    Apple iOS 15: कैमरा को मिला Google लेंस जैसा फीचर 'लाइव टेक्स्ट'

    ऐसा लगता है कि iOS को आखिरकार Google लेंस जैसी सुविधा मिल रही है, जहां यह एक फोटो में टेक्स्ट की पहचान कर सकता है और यूजर को इसे कॉपी करने की परमिशन दे सकता है। लाइव टेक्स्ट यूजर को टेक्स्ट, फोन नंबर, लिंक इत्यादि को पहचानने देगा। यह स्क्रीनशॉट, क्विक लुक पर काम करेगा और सात भाषाओं को समझेगा। यह आईफोन, आईपैड और मैक पर काम करेगा।

    Apple iOS 15: नोटिफिकेशन

    नोटिफिकेशन भी बेहतर हुआ है। आप एक डेडिकेटिड मोड सेट कर सकते हैं, ताकि मैसेज आपको परेशान न करें। हालांकि बहुत जरूरी मैसेज अभी भी अपना रास्ता बना सकते हैं। एक नया फोकस मोड भी होगा, जिसके जरिए यूजर्स एक फोकस मोड सेट कर सकते हैं जहां दिन के एक निर्धारित समय के दौरान केवल कुछ एप्स के नोटिफिकेशन और अलर्ट आपको दिखाई देंगे।

    Apple iOS 15: मैसेज

    मैसेज को एक नया अपडेट मिलेगा। एक नया Shared with You सेक्शन होगा। यूजर्स उस मैसज को पिन भी कर पाएंगे जिसे वो जरूरी समझेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें