Infinix Note 10 Pro, Infinix Note 10 स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 10,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 08 Jun 2021 10:01 AM IST
सार

Infinix Note 10 Pro में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। इसमें दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट है।

विज्ञापन
Infinix Note 10 Pro and Infinix Note 10 launched in India With 5000mAh Batteries Price Specifications
Infinix Note 10 Pro - फोटो : amarujala

    विस्तार

    इनफिनिक्स इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें Infinix Note 10 Pro और Infinix Note 10 शामिल हैं। Infinix Note 10 Pro और Infinix Note 10 दोनों बजट गेमिंग स्मार्टफोन हैं। दोनों फोन में गेमिंग के लिए परफेक्ट प्रोसेसर और मल्टी रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें से Infinix Note 10 Pro में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर है, जबकि Infinix Note 10 में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर है।

    Infinix Note 10 Pro, Infinix Note 10 की कीमत

    Infinix Note 10 Pro के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। इसके लिए 13 जून से फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर शुरू होगा। यह फोन 7 डिग्री पर्पल, 95 डिग्री ब्लैक और नॉर्डिक सीक्रेट कलर वेरियंट में मिलेगा। वहीं Infinix Note 10 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है। इसके अलावा 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन भी 7 डिग्री पर्पल, 95 डिग्री ब्लैक और एमरल्ड ग्रीन में मिलेगा।

    विज्ञापन

    Infinix Note 10 Pro और Infinix Note 10 दोनों फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित XOS 7.6 दिया गया है। इसके अलावा दोनों फोन में 6.95 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर फ्लुइड डिस्प्ले है। Infinix Note 10 Pro की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90Hz है। वहीं Infinix Note 10 की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60Hz है। दोनों फोन में सिनेमेटिक डुअल स्पीकर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अन्य फीचर्स की बात करें तो Infinix Note 10 Pro में मीडियाटेक हीलियो G95, जबकि Infinix Note 10 में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर दिया गया है। Infinix Note 10 Pro में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज है, वहीं Infinix Note 10 में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    जहां तक कैमरे का सवाल है तो Infinix Note 10 Pro में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। इसमें दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट है।

    Infinix Note 10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट है। कैमरे के साथ क्वॉड LED फ्लैश लाइट है। दोनों फोन में 16 मेगापिक्सल का AI सेल्फी कैमरा है जिसके साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है।

    Infinix Note 10 Pro और Infinix Note 10 की बैटरी और कनेक्टिविटी

    Infinix Note 10 Pro और Infinix Note 10 में 5000mAh की बैटरी है। Infinix Note 10 Pro 33वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जबकि Infinix Note 10 में 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। दोनों फोन को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। दोनों फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का ऑडियो जैक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें