नए टैरिफः एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के ये हैं किफायती प्रीपेड प्लान

वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के टैरिफ प्लान की नई कीमतें आज यानी 3 दिसंबर से लागू हो गई हैं। तीनों कंपनियों ने रविवार को प्रीपेड प्लान की कीमतों को बढ़ाने का एलान किया था। इसके साथ ही रिलायंस जियो भी छह दिसंबर से रिचार्ज प्लान की दरों में इजाफा करने वाला है। टेलीकॉम कंपनियों के इस कदम से लोगों को जेब भी ढ़ीली हुई हैं। ऐसे में लोगों को अपने लिए बेहतर और किफायती प्लान चुनने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हम आपकी सहुलियत के लिए एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के किफायती प्लान की लिस्ट लेकर आए हैं, जिससे आप अपने लिए आसानी कम कीमत वाले पैक चुन सकेंगे। तो आइए जानते हैं एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के प्रीपेड प्लान के बारे में...

वोडाफोन-आइडिया के नए प्रीपेड प्लान
वोडाफोन-आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए 149 रुपये वाला प्लान पेश किया है। उपभोक्ताओं को इस रिचार्ज पैक में अनलिमिटेड कॉल (एफयूपी 1000 मिनट ऑफ-नेट कॉल) की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी यूजर्स को 2 जीबी डाटा के साथ 300 एसएमएस की सुविधा देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

इसके साथ ही कंपनी ने अपने ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखकर 249 रुपये वाला प्लान टेलीकॉम बाजार में उतारा है। उपभोक्ताओं को इस पैक में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी 1000 मिनट ऑफ-नेट कॉल) कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।
- खत्म हो सकती है मुफ्त इनकमिंग की आजादी, कॉल रिसीव करने के लिए भी देने पड़ेंगे पैसे
- लगातार दूसरे दिन ठप रहा HDFC बैंक का नेटबैंकिंग एप, लोगों ने सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा
- Facebook से गूगल फोटो पर वीडियो और फोटो ट्रांसफर करना हुआ आसान, जानें कैसे
- Reliance Jio का शानदार ऑफर हुआ लॉन्च, पहले रिचार्ज कराने पर होगा फायदा