Reliance Jio का शानदार ऑफर हुआ लॉन्च, पहले रिचार्ज कराने पर होगा फायदा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 02 Dec 2019 04:52 PM IST
Reliance Jio Launch New Offer For Users Recharge Before 6 December 2019 Know About It
Jio

    रिलायंस जियो छह दिसंबर से टैरिफ पैक की कीमत बढ़ाने वाला है, जिससे उपभोक्ताओं को प्लान के लिए अधिक पैसे चुकाने पड़ेंगे। यूजर्स को इस परेशानी से बचाने के लिए कंपनी ने बाजार में एक खास ऑफर उतारा है जिसकी वैधता 336 दिनों की है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    336 दिनों वाले प्लान के फायदे

    JIO 444 PLAN
    JIO 444 PLAN - फोटो : jio.com

    इस ऑफर के तहत जियो यूजर्स को 444 रुपये वाला ऑल इन वन प्लान को लगातार चार बार (प्लान की कुल कीमत 1,776 रुपये) रिचार्ज कराना होगा। चार बार रिचार्ज करने से इस प्लान की समय सीमा 336 दिनों की हो जाएगी। साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा की सुविधा भी मिलेगी। इस रिचार्ज का फायदा यह होगा कि छह दिसंबर को लॉन्च होने वाले महंगे प्लान से आप बच जाएंगे।

    जियो ने इस पैक को ऑल इन वन प्लान के तहत भारतीय बाजार में उतारा है। उपभोक्ताओं को इस रिचार्ज प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा (कुल 168 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। कॉलिंग की बात करें तो यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे, लेकिन दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए यूजर्स को 1,000 एफयूपी मिनट दिए जाएंगे। इसके साथ ही यूजर्स को छह पैसे प्रति मिनट की दर से आईयूसी (IUC Charge) चार्ज देना होगा। वहीं, इस पैक की समय सीमा 84 दिनों की है।

    वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के बाद जियो ने भी रविवार के दिन टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोत्तरी का एलान किया था। जियो ने कहा है कि कंपनी 40 फीसदी बढ़ोतरी के साथ ऑल इन वन सेगमेंट के तहत नए प्लान पेश कर सकती है। वहीं, नई कीमतें छह दिसंबर से लागू हो जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें