Facebook से गूगल फोटो पर वीडियो और फोटो ट्रांसफर करना हुआ आसान, जानें कैसे

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 03 Dec 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Facebook Users Now Transfer Photos And Videos On Google Photos With Photo Tranfer Tool
facebook - फोटो : amar ujala/प्रदीप पाण्डेय

    दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) ने ग्लोबल लेवल पर फोटो ट्रांसफर टूल लॉन्च कर दिया है, जिसके जरिए यूजर्स सोशल साइट्स पर शेयर हुई फोटो और वीडियो को गूगल फोटो प्लेटफॉर्म पर सीधा ट्रांसफर कर सकेंगे। फिलहाल, कंपनी इस टूल की टेस्टिंग आयरलैंड में कर रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फेसबुक जल्द ही इस लेटेस्ट टूल को अन्य देशों में पेश करेगी। आपको बता दें कि फेसबुक का यह टूल डाटा ट्रांसफर प्रॉजेक्ट का हिस्सा भी रह चुका है।

    फेसबुक का टूल यूजर्स को एपल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और ट्विटर के बीच डाटा ट्रांसफर करने का तरीका उपलब्ध करवाता है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि इस टूल के जरिए यूजर्स आसानी से अलग-अलग साइज और सर्विस को सुरक्षित रूप से दो प्लेटफॉर्म के बीच डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं। इस तरीके को ही डाटा पोर्टेबल कहा जाता है।

    विज्ञापन

    डाटा ट्रांसफर प्रॉजेक्ट एक ऐसा ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म होगा, जिसके जरिए सभी ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर्स अपनी जरूरत के हिसाब से डाटा ट्रांसफर कर पाएंगे। ब्लॉग में आगे लिखा है कि डाटा ट्रांसफर करने के लिए यूजर्स को अलग से प्लेटफॉर्म तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और प्रोवाइडर्स ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म की सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हाल ही में फेसबुक ने यूजर्स के लिए व्यू प्वाइंट एप लॉन्च किया था। इस एप में यूजर्स सर्वे, टास्क समेत रिसर्च का हिस्सा बनकर रिवॉर्ड प्वाइंट कमा सकते हैं। कंपनी ने अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा था कि यूजर्स इस एप के जरिए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स को किसी भी तरह के डाटा को कौन-से एप के साथ शेयर करने ऑप्शन मिलेगा। साथ ही यूजर्स प्रोग्राम पूरा कर पैसे भी कमा सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें