लगातार दूसरे दिन ठप रहा HDFC बैंक का नेटबैंकिंग एप, लोगों ने सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा
विज्ञापन

देश के जाने-मानें बैंकों में शुमार एचडीएफसी की नेट बैंकिंग और मोबाइल एप पूरी तरह हो गया है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं, बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि सर्वर में आई तकनीकी खराबी के चलते यूजर्स बैंक की सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाए हैं। लगातार दूसरे दिन हो रही परेशानी के चलते ग्राहक सोशल मीडिया पर भी इसकी शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
बैंक ने ट्विटर के जरिए साझा की जानकारी
एचडीएफसी बैंक ने अपने ट्विट में कहा है कि तकनीकी खामियों के चलते हमारे ग्राहकों को मोबाइल एप में लॉग इन करने में परेशानी हो रही है। साथ ही बैंक का कहना है कि हमारी टेक्निकल टीम इस समयस्या को ठीक करने के लिए इसपर लगातार काम कर रही है। बैंक ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दिक्कत को सही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन