खत्म हो सकती है मुफ्त इनकमिंग की आजादी, कॉल रिसीव करने के लिए भी देने पड़ेंगे पैसे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 03 Dec 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
Tariff war free incoming call be stopped telecom company may charged for it
Mobile User

    मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों ने नई टैरिफ दरें लागू कर दी हैं, जिससे ग्राहकों के खर्च में डेढ़ गुना तक इजाफा हो जाएगा। कंपनियों ने सबसे बड़ा झटका इनकमिंग कॉल पर दिया है, जहां ग्राहकों से फेयर यूजेज पॉलिसी (एफयूपी) के तहत दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने पर 6 पैसे प्रति मिनट वसूले जाएंगे। विश्लेषकों का कहना है कि यह सिर्फ एक शुरुआत है और आने वाली दो-तीन तिमाहियों में मुफ्त इनकमिंग कॉल का दौर पूरी तरह समाप्त हो सकता है।

    Airtel vs Reliance Jio vs Vodafone
    Airtel vs Reliance Jio vs Vodafone

    एसबीआई कैपिटल सिक्योरिटीज के मुख्य शोधकर्ता राजीव शर्मा ने कहा कि पहले जियो ने अन्य नेटवर्क पर कॉल करने पर आईयूसी चार्ज के तहत 6 पैसे प्रति मिनट वसूलना शुरू किया और अब वोडा आइडिया व एयरटेल ने भी एफयूपी लगा दिया है।

    Airtel, Jio, Vodafone and Idea
    Airtel, Jio, Vodafone and Idea

    उन्होंने कहा कि वाइस कॉल की कीमतें फिर से पूरी तरह वापस आ गई हैं। यह फिलहाल शून्य तक नहीं जा सकती, क्योंकि कंपनियां इसके लिए एफयूपी और ऑफ नेट का इस्तेमाल करती हैं। संभव है कि दूरसंचार कंपनियां अगले 6-9 महीने में अपने नेटवर्क पर भी कॉलिंग शुल्क वसूलने लगें और मुफ्त इनकमिंग कॉल का दौर पूरी तरह खत्म हो जाए।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें