Jio से भी सस्ता है Airtel का ये रिचार्ज प्लान! कम कीमत में सालभर ले सकेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा का फायदा

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और जियो में यूजर्स को आकर्षित करने को लेकर होड़ लगी रहती है। दोनों कंपनियां नए-नए रिचार्ज प्लान भी पेश कर रही हैं। इन प्लान में एक महीने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा के साथ एक साल तक के प्लान शामिल हैं। हाल ही में एयरटेल ने भी ऐसा ही एक प्लान पेश किया है, जिसमें कम कीमत में एक साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा का लाभ लिया जा सकता है। चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में...

हम बात कर रहे हैं एयरटेल के 1799 रुपये की कीमत वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की। इस प्लान में यूजर्स को पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान में लंबी वैलिडिटी के साथ डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अन्य लाभ भी मिलते हैं। प्लान को लेने के बाद आपको साल भर रिचार्ज से छुट्टी मिल सकती है।

एयरटेल के 1799 रुपये वाले प्लान में आपको कुल 24 जीबी डाटा मिलता है। आप इसे अपनी मर्जी के इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको डेली डाटा की टेंशन नहीं रहेगा। हालांकि, डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स के 50P/Mb चार्ज किया जाएगा। हालांकि, इंटरनेट डाटा खत्म होने के बाद आप डाटा एड ऑन्स प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज करा सकते हैं। Airtel के इस प्लान के साथ 100 एसएमएस प्रतिदिन के हिसाब से मिलता है। सालभर के लिए आपको 3600 मैसेज की सुविधा मिलेगी।
- Upcoming Phone: इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये दमदार फोन, खरीदने की कर रहे हैं तैयारी तो देख लें लिस्ट
- Steve Jobs: 87 लाख में बिका एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स का साइन किया हुआ चेक! जानें क्या है खास
- WhatsApp: एक साथ 12 नए फीचर्स पेश करेगा व्हाट्सएप, ब्रॉडकास्ट चैनल कन्वर्सेशन की भी मिलेगी सुविधा
- mothers day gift: मां को तोहफे में दें ये खूबसूरत डिजाइन वाली स्मार्टवॉच, हेल्थ ट्रैक करने में मिलेगी मदद