Steve Jobs: 87 लाख में बिका एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स का साइन किया हुआ चेक! जानें क्या है खास

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 15 May 2023 10:41 AM IST
सार

यह चेक 47 साल पुराना है और इसे साल 1976 में एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स द्वारा भरा गया था। चेक क्रैम्पटन, रेम्के, मिलर और आईएनसी के लिए भरा गया था।

विज्ञापन
A 175 dollar Cheque Signed by Steve Jobs in 1976 Just Sold for 107,000 dollar know why
यह चेक 47 साल पुराना है और इसे साल 1976 में एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स द्वारा भरा गया था। - फोटो : Macrumors

    विस्तार

    अक्सर आपने पुरानी चीजों की नीलामी के बारे में सुना होगा, जिसकी कीमत लाखों में होती है। लेकिन क्या 47 साल पुराने एक कागज के टुकड़े की कीमत लाखों में हो सकती है। एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स द्वारा साइन किए गए चेक को एक नीलामी में 106,985 डॉलर यानी करीब 87 लाख 93 हजार रुपये में खरीदा गया है। जबकि यह चेक केवल 175 डॉलर (करीब 14 हजार रुपये) के लिए भरा गया था। चलिए जानते हैं कि चेक में ऐसा क्या है, जो इसे इतना कीमती और खास बनाता है।

    Macrumors की रिपोर्ट के अनुसार, आरआर नीलामी द्वारा आयोजित नीलामी के माध्यम से स्टीव जॉब्स द्वारा साइन किए नए इस चेक को 106,985 डॉलर में बेचा गया। यह नीलामी 17 अप्रैल तक चली थी। और इस चेक पर उस समय जो कीमत लिखी थी वह 175 डॉलर है। यानी 14 हजार रुपये कीमत वाले इस चेक को कई गुना कीमत पर खरीदा गया है।

    विज्ञापन

    यह चेक 47 साल पुराना है और इसे साल 1976 में एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स द्वारा भरा गया था। चेक क्रैम्प्टन, रेम्के और मिलर, आईएनसी के लिए भरा गया था, जो एक परामर्श फर्म है जो उत्तरी कैलिफोर्निया में तकनीकी कंपनियों को सेवाएं प्रदान करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह चेक इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें एपल के पहले ऑफिस का मूल पता "770 Welch Rd., Ste. 154, Palo Alto" लिखा हुआ है। यह एपल का पहला ऑफिशियल एड्रेस है। यह स्थान कंपनी के लिए एक जवाब देने वाली सर्विस और मेल ड्रॉप के रूप में कार्य करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें