WhatsApp: एक साथ 12 नए फीचर्स पेश करेगा व्हाट्सएप, ब्रॉडकास्ट चैनल कन्वर्सेशन की भी मिलेगी सुविधा
इन फीचर्स की मदद से WhatsApp यूजर्स को फीचर एक्सप्लोर करने और इस्तेमाल करने के लिए कई तरह की सुविधा मुहैया कराएगा, ताकि यूजर्स के लिए चैनल मैनेज करना आसान हो सके।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) कथित तौर पर एक साथ कई फीचर्स को डेवलप कर रहा है। व्हाट्सएप एक साथ 12 नए फीचर्स को जारी करने वाला है, जो एंड्रॉयड यूजर्स को नई सुविधाओं के साथ ब्रॉडकास्ट चैनल कन्वर्सेशन करने में मदद करेंगे। यह सुविधा वर्तमान में डेवलपिंग मोड में है और एप के नए अपडेट में बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।
व्हाट्सएप के इन फीचर्स के बारे में WABetaInfo ने जानकारी दी है। WABetaInfo के अनुसार, कंपनी चैनल जारी होने के बाद यूजर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए कई चैनल फीचर्स को लागू करने पर काम कर रही है।
इन सुविधाओं में कन्वर्सेशन में एक फुल विथ मैसेज इंटरफेस, वेरिफिकेशन स्टेटस, नंबर ऑफ फॉलोअर्स, म्यूट नोटिफिकेशन बटन, हैंडल, रियल फॉलोअर्स की संख्या, शॉर्टकट, चैनल डिस्क्रिप्शन, म्यूट नोटिफिकेशन टॉगल, विजिब्लिटी स्टेटस, प्राइवेसी और रिपोर्टिंग शामिल है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन फीचर्स की मदद से कंपनी यूजर्स को फीचर एक्सप्लोर करने और इस्तेमाल करने के लिए कई तरह के फीचर्स मुहैया कराएगी, ताकि यूजर्स के लिए चैनल मैनेज करना आसान हो सके।
दरअसल, व्हाट्सएप चैनल एक निजी टूल है जहां फोन नंबर और चैनल से जुड़ने वाले यूजर्स की जानकारी हमेशा छिपी रहती है। हालांकि, एक चैनल के अंदर प्राप्त मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं होते हैं क्योंकि एक-से-कई की अवधारणा चैनलों के लिए बहुत मायने नहीं रखती है। यहां यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि चैनल निजी मैसेजिंग के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को प्रभावित नहीं करेंगे, यानी यह मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड ही रहेंगे।
- mothers day gift: मां को तोहफे में दें ये खूबसूरत डिजाइन वाली स्मार्टवॉच, हेल्थ ट्रैक करने में मिलेगी मदद
- Made In India iPhone: भारत में बनेंगे आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस! टाटा समूह कर सकता है मैन्युफैक्चरिंग
- Google Bard: क्या ChatGPT की कर देगा छुट्टी!
- Gadgets Update: इस हफ्ते लॉन्च हुए ये दमदार फोन, Google और Poco भी हैं शामिल, देखें पूरी लिस्ट