फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी बेटी के लिए चैंपियन सेरेना विलियम्स की ये हैं तीन चाहतें

Sat, 02 Sep 2017 12:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 02 Sep 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
serena williams has three wishes for her daughter
सेरेना विलियम्स - फोटो : twitter

टेनिस जगत की सर्वकालिक महिला एथलीटों में से एक अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को बेटी को जन्म दिया है। इस साल जनवरी में अपनी बहन वीनस विलियम्स के खिलाफ ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाली सेरेना ने अपने मंगेतर एलेक्सिस ओहानियन के साथ फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में सैंट मैरी के मेडिकल सेंटर में बेटी को जन्म दिया।

serena williams has three wishes for her daughter
सेरेना विलियम्स - फोटो : twitter

वैसे रिपोर्ट्स में यह भी पता चला कि 23 ग्रैंडस्लैम जीतने वाली सेरेना विलियम्स को पहले से उम्मीद थी, कि उनके गर्भ से एक नन्हीं परी ही जन्म लेगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में सेरेना विलियम्स ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी नई बेबी के लिए तीन विश रखी हैं। तो क्या है वो तीन चाह, आगे पढ़िए।

पहली चाह- प्राइज मनी और अधिकार बराबर हो

serena williams has three wishes for her daughter
सेरेना विलियम्स - फोटो : twitter

विलियम्स ने कहा था, 'अगर मेरी बेटी बड़ी होकर एथलीट बनती है और किसी भी खेल में चैंपियन बनती है तो फिर उसमें पुरुषों और महिलाओं की प्राइज मनी, सैलरी और अधिकार बराबर होना चाहिए। मुझे लगता है कि वो सफल एथलीट जरुर बनेगी।' विलियम्स ने उम्मीद जताई कि उनकी बेटी बराबर वेतन और अधिकारों के लिए अपनी आवाज बुलंद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी चाह- हमेशा सच का साथ दे

serena williams has three wishes for her daughter
सेरेना विलियम्स और एलेक्सिस ओहानियन - फोटो : twitter

सेरेना को उम्मीद है कि उनकी बेटी हमेशा सच का साथ दे। विलियम्स ने कहा, 'अगर जरुरत पड़ी तो मैं निश्चित ही चाहूंगी कि वो इस मामले पर बोले। मेरी बेटी हमेशा सच का साथ दे। वो खेल में जेंडर गैप खत्म करने में बड़ी भूमिका अदा करें। उसे जो सही लगता है वो उसके लिए खुलकर अपने विचार प्रकट करे।'

विज्ञापन

तीसरी चाह- माता-पिता की वैल्यूज के मुताबिक जिए अपनी जिंदगी

serena williams has three wishes for her daughter
सेरेना विलियम्स - फोटो : Reuters

सेरेना विलियम्स चाहती हैं कि उनकी बेटी वो जिंदगी जिए, जैसे उसके माता-पिता उसे सिखाए। वो अपनी खुशी खोजने में कामयाब रहे। विलियम्स ने याद किया, 'हम दो बेडरूम के घर में 7 लोग रहते थे, लेकिन मां ने मुझे पूरी खुशी दी। वो बहुत ही स्पेशल है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं भी यही चाहती हूँ कि मेरी बेटी बड़ी हो तो खुश रहे और अपने माता-पिता के सिद्धांतों को समझे। इससे उसे सफलता हासिल करने में मदद मिलेगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed