स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रॉजर फेडरर को यूएस ओपन 2017 में लगातार दूसरी बार संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने रूस के मिखैल यूझनी को पांच सेट के कड़े संघर्ष के बाद 6-1, 6-7 (3/7), 4-6, 6-4, 6-2 से हराने में सफलता पाई। इस जीत के साथ ही स्विस खिलाड़ी ने तीसरे राउंड में प्रवेश किया।
2 of 6
रॉजर फेडरर
- फोटो : twitter/ us open
वैसे फेडरर ने यूझनी के खिलाफ अपना रिकॉर्ड शानदार रखते हुए लगातार 17वां मुकाबला जीता। अब फेडरर और यूझनी के बीच का रिकॉर्ड 17-0 हो गया है। दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता साल 2000 से शुरू हुई थी।
याद हो कि पांच बार के यूएस ओपन चैंपियन और तीसरी वरीय रॉजर फेडरर को पहले राउंड में अमेरिका के युवा टेनिस स्टार फ्रांसिस टियाफो के खिलाफ भी पांच सेटों तक कड़ा संघर्ष करना पड़ा था। फेडरर ने आर्थर एश स्टेडियम में अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो को पांच सेटों के कड़े मुकाबले में 4-6, 6-2, 6-2, 1-6, 6-4 से मात दी थी।
4 of 6
रॉजर फेडरर
- फोटो : twitter
बहरहाल, 36 साल के फेडरर ने गुरुवार को यूझनी को हराकर यूएस ओपन में अपनी 80वीं जीत दर्ज की। अब अगले राउंड में उनका मुकाबला स्पेन के 35 वर्षीय फेलिसियानो लोपेज से होगा। दोनों के बीच अंतिम 16 में पहुंचने के लिए जंग होगी। फेडरर का लोपेज के खिलाफ रिकॉर्ड भी दमदार रहा है। दोनों के बीच अब तक 12 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से सभी फेडरर ने जीते हैं।
5 of 6
मिखैल यूझनी
- फोटो : twitter
मैच में 68 अनफोर्स्ड एरर और 63 विनर लगाने वाले फेडरर ने यूझनी को हराने के बाद कहा, 'मैच में मजा आया। मैं अब अच्छा महसूस कर रहा हूं। ऐसा लगा कि यूझनी अंत में क्रैम्प से जूझ रहे थे और उन्हें ऐसे देखना अच्छा नहीं लगा। जब हम जूनियर थे तब एकसाथ यहां डबल्स मुकाबला खेला था। हम कई बार मिल चुके हैं। शायद आज हमने आपस में अब तक का सबसे बेहतरीन मैच खेला है।'