Ultraman India: लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह ने ट्राइथलॉन का सबसे कठिन इवेंट 'अल्ट्रामैन इंडिया' का खिताब जीता
अल्ट्रामैन इंडिया 1-3 अक्तूबर को पोंग डैम हिमाचल प्रदेश में आयोजित हुआ। इस प्रतिस्पर्धा को महज समय के अंदर पूरा करना ही बड़े गर्व की बात होती है। लगातार तीन दिन तक एथलीट को इतना कठिन इवेंट करने के लिए अत्यधिक मेहनत एवं ट्रेनिंग करनी होती है।
विस्तार
अल्ट्रामैन इंडिया 1-3 अक्तूबर को पोंग डैम हिमाचल प्रदेश में आयोजित हुआ। इस प्रतिस्पर्धा को महज समय के अंदर पूरा करना ही बड़े गर्व की बात होती है। लगातार तीन दिन तक एथलीट को इतना कठिन इवेंट करने के लिए अत्यधिक मेहनत एवं ट्रेनिंग करनी होती है। यह खिलाड़ी की शारीरिक क्षमता, मानसिक द्रढ़ता एवं अदम्य साहस का परिचायक है। यह इवेंट दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण तथा कुल चढ़ाई लगभग 5500 मीटर होने के कारण और भी अधिक मुश्किल था।
#Proud
Lieutenant Colonel Swaroop Singh Kuntal , #IndianArmy won #UltramanIndia organised by Delhi International Triathlon in #HimachalPradesh. The gruelling event comprised of 10 km #Swimming, 424 km #Cycling & 84 km #Run on hilly terrain.#IndianArmy pic.twitter.com/bmTliYbNi9विज्ञापन विज्ञापन— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) October 4, 2022
गत वर्ष 2021 अक्तूबर में आजादी का अमृत महोत्सव गवालियर से दिल्ली 350 कि.मी. दौड़ पूरी की थी। मार्च 2021 में लगातार 24 घंटे 191 कि.मी. दौड़कर अदम्य साहस कठिन परिश्रम एवं उत्कृष्ठ शारीरिक क्षमता का परिचय दिया था। इससे पूर्व 26 अक्तूबर को लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह कुन्तल ने 12 घंटे 14 मिनट में आयरनमैन, मलेशिया को पूरा करके भारतीयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान बनाया था। लेफ्टिनेंट कर्नल कुन्तल ने बंगलौर में 12 घंटे में कुल 108.4 कि.मी. की दूरी तय की थी। इससे पूर्व 9 मार्च 2019 को कुन्तल ने चंडीगढ़ में 12 घंटे स्टेडियम रन 118.7 कि.मी. की दूरी तय करके जीती थी।
यह पूर्व में 10 पैरा (एस.एफ.) एवं 2(1) पैरा वर्कशाप में तैनात रह चुके हैं। इन्होंने आई.आई.टी दिल्ली से प्रॉडक्शन इन्जिनियरिंग में एम. टैक भी किया है। स्वरूप सिंह कुन्तल मूलतः पाली डूंगरा मथुरा के रहने वाले हैं। यह महाराजा ग्रुप, मथुरा के चेयरमैन प्रीतम सिंह प्रमुख के अनुज हैं। स्वरूप सिंह कुन्तल अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता श्री महाराज सिंह एवं श्रीमती हरनन्दी तथा अग्रज प्रीतम सिंह को देते हैं। ज्ञात रहे लेफ्टिनेंट कर्नल स्वरूप सिंह कुन्तल के अनुज मेजर सचिन सिंह कुन्तल भी एक राष्ट्रीय स्तर के धावक एवं साइक्लिस्ट हैं।