फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दक्षिण एशियाई खेल: तीसरे दिन भारत ने जीते 15 स्वर्ण समेत 29 पदक

Thu, 05 Dec 2019 08:09 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 05 Dec 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
South Asian Games India Won 29 Medals including 15 gold
South Asian Games - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रैक और फील्ड खिलाड़ियों ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों के तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 पदक और जीतकर तालिका में अपनी स्थिति बेहतर कर ली। भारत ने बुधवार को 15 स्वर्ण पदक जीते जिनमें से पांच एथलेटिक्स में थे । भारत के अब 32 स्वर्ण, 26 रजत और 13 कांस्य पदक हो गए हैं।



एथलेटिक्स में भारत ने दस पदक (पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य) अपने नाम किये जबकि छह टेबल टेनिस और ताइक्वांडो, पांच ट्रायथलन और दो खो खो में जीते। एथलेटिक्स स्पर्धा के पहले दिन भारतीयों का दबदबा रहा । अर्चना सुसींद्रन ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। वहीं भारत की ही ए चंद्रलेखा तीसरे स्थान पर रही । सुरेश कुमार ने पुरूषों के 10000 मीटर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं लंबी कूद में लोकेश सत्यनाथन और स्वामीनाथन पहले दो स्थान पर रहे।

पुरूषों के चक्काफेंक में कृपाल सिंह और गगनदीप सिंह ने पहले दो स्थान हासिल किए। महिलाओं के चक्का फेंक में नवजीत कौर ढिल्लों ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया जबकि सुर्वी विश्वास को रजत पदक मिला । लंबी कूद में सैंड्रा बाबू को कांस्य पदक मिला। भारतीय पुरूष और महिला खो-खो टीमों ने क्रमश: बांग्लादेश और नेपाल को हराकर स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले।

महिलाओं के फाइनल में कप्तान नसरीन ने अगुआई करते हुए पांच अंक जुटाए

South Asian Games India Won 29 Medals including 15 gold
वर्ष 2016 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष टीम ने बांग्लादेश को पारी और सात अंक से जीत हासिल की और उनका स्कोर 16-9 रहा। महिलाओं के फाइनल में कप्तान नसरीन ने अगुआई करते हुए पांच अंक जुटाए जबकि उनकी साथी काजल भोर ने भी पांच अंक जोड़कर अहम योगदान किया।

भारत ने दोनों वर्गों में स्वर्ण जीते तो बांग्लादेश को पुरूष स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि नेपाल तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में नेपाल ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि बांग्लादेश ने अपना अभियान कांस्य पदक से समाप्त किया। भारत ने ताइक्वांडो स्पर्धा में दबदबा बनाते हुए तीन स्वर्ण सहित कुल छह पदक अपने नाम किए। लतिका भंडारी (अंडर 53 किग्रा), जरनेल सिंह (अंडर 74 किग्रा) और रूदाली बरूआ (ओवर 73 किग्रा) ने स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।

सौरव और गंगजोत ने पुरूषों की अंडर 63 किग्रा और महिलाओं की 62 किग्रा में रजत पदक प्राप्त किए जबकि चैतन्य इनामदार ने पुरूष ओवर 86 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं भारत ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता की पुरुष एवं महिला युगल स्पर्धाओं में स्वर्ण और रजत पदक जीते। पुरुष युगल फाइनल में हरमीत देसाई और एंथनी अमलराज ने हमवतन सानिल शेट्टी और सुधांशु ग्रोवर को 8-11, 11-7, 11-7, 11-5, 8-11, 12-10 से हराया।

नेपाल के सांतू श्रेष्ठ और विनेश खानिया ने कांस्य पदक जीता। महिला युगल फाइनल में मधुरिका पाटकर और श्रीजा अकुला ने सुत्रिता मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी को 2-11, 11-8, 11-8, 11-6, 5-11, 11-5 से पराजित करके खिताब जता। श्रीलंका की विशाखा मधुरंगी और हंसिनी पुलिमा ने कांस्य पदक हासिल किया। मिश्रित युगल में हरमती और सुत्रिता मुखर्जी ने अमलराज और अयहिका को 11-6, 9-11, 11-6, 11-6, 11-8 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed