अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल होने के बाद पुरस्कारों का नंबर आता है तो इस बार देवेंद्र झांझरिया का समय है। उन्होंने रियो में अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए दूसरी बार पैरालंपिक खेलों में गोल्ड जीता है। मूल रूप से राजस्थान के चुरू के रहने वाले देवेंद्र को कई राज्यों और संस्थाओं ने पुरस्कार देने की घोषणा की है। आइए, जानते हैं कि देवेंद्र को किसने कितना दिया।
देवेंद्र पर पुरस्कारों की 'बारिश', 75 लाख समेत 25 बीघा जमीन देगा राजस्थान
2004 में एथेंस के बाद रियो के पैरालंपिक खेलों में जैवलीन थ्रो में देश के लिए गोल्ड जीतने वाले देवेंद्र झांझरिया को मध्य प्रदेश सरकार ने 50 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।
देवेंद्र पर पुरस्कारों की 'बारिश', 75 लाख समेत 25 बीघा जमीन देगा राजस्थान
3 of 4
देवेंद्र झांझरिया
- फोटो : getty
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, देवेद्र झांझरिया के गृह राज्य राजस्थान ने अपने इस महान एथलीट को 75 लाख रुपए नकद देने के अलावा राजधानी जयपुर में 200 स्क्वायर मीटर प्लॉट देने का ऐलान किया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार श्रीगंगानगर जिले में देवेंद्र को 25 बीघा जमीन भी देगी।
देवेंद्र पर पुरस्कारों की 'बारिश', 75 लाख समेत 25 बीघा जमीन देगा राजस्थान
भारतीय पैरालंपिक समिति ने भी देवेंद्र झांझरिया को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही खबर है कि रेलवे अपने इस पूर्व कर्मचारी को 5 लाख रुपए देगी। भारतीय खेल संघ की ओर से गोल्ड जीतने पर 75 लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा।