फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WWE: जॉन सीना पर लगा गंभीर आरोप- बर्बाद कर चुके हैं कई रेसलर्स का करियर

Thu, 07 Sep 2017 03:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 07 Sep 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
john cena and roman reigns clash again in wwe raw
जॉन सीना - फोटो : WWE

WWE के दो सुपरस्टार्स रोमन रेन्स और जॉन सीना के बीच एक बार फिर विवाद हो गया है। दरअसल, जॉन सीना ने जेसन जॉर्डन के खिलाफ अपनी फाइट जीती, वो उसका जश्न मना रहे थे कि तभी रोमन रेन्स रिंग में आकर उनके सामने खड़े हो गए। किसी को उम्मीद नहीं थी कि रोमन रेन्स द्वारा wwe के सुपरस्टार जॉन सीना को इतनी खरीखोटी सुनना पड़ेगी।

john cena and roman reigns clash again in wwe raw
जॉन सीना - फोटो : twitter

बता दें कि पिछले सप्ताह WWE रॉ में सीना और रेंस का आमना-सामना हुआ था। उस समय दोनों के बीच नो मर्सी में होने वाले मैच को लेकर करार हुआ। इस दौरान रोमन रेंस और सीना ने एक-दूसरे को काफी खरी खोटी सुनाई। रेंस ने यहां तक कहा था कि सीना ने कई रेसलर्स का करियर बर्बाद किया है। रेंस ने साथ ही सीना को चेतावनी भी दी कि वो उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे।

john cena and roman reigns clash again in wwe raw
जॉन सीना

रॉ में जॉन सीना की फाइट जेसन जॉर्डन के साथ हुई। सीना ने बहुत मेहनत के बाद जीत दर्ज की, लेकिन तभी रोमन भी बाहर आ गए। उन्होंने रिंग में आकर जॉन सीना पर जुबानी हमला शुरु कर दिया और कहा कि जितना अच्छा तुम खुद को समझते हो या दिखाने की कोशिश करते हो तो तुम्हें जेसन जॉर्डन जैसे नौसिखिए को हराने में 20 मिनट क्यों लग गए। तुम हमेशा से ही बस बोलते ही रहते हो। इसके बाद रेंस ने सीना के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
john cena and roman reigns clash again in wwe raw
जॉन सीना - फोटो : WWE

जॉन सीना ने रोमन रेंस की बात का जवाब देते हुए कहा कि तुम्हें सभी बातों का जवाब नो मर्सी में मिल जाएगा और तुम्हारी बुरी पिटाई होगी। रोमन रेंस ने कहा कि तुम सिर्फ बातों करते हो इसलिए मैं तुम्हारी इज्जत नहीं करता।

विज्ञापन
john cena and roman reigns clash again in wwe raw
जॉन सीना

24 सितंबर को लॉस एंजिलिस के स्टेपल्स सैंटर में जॉन सीना का सामना रोमन रेंस के साथ सिंगल्स मैच में होगा। WWE इतिहास में पहला मौका होगा, जब कंपनी के इन 2 बड़े सुपरस्टार्स के बीच कोई सिंगल्स मैच होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed