फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूथ ओलंपिक में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया, जेरेमी की निगाह अब टोक्यो ओलंपिक पर

Thu, 11 Oct 2018 09:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
jeremy lalrinnunga aims to win medal in tokyo olympics
जेरेमी लालरिनुंगा

यूथ ओलंपिक में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा की निगाह अब 15 बरस की उम्र में ही ओलंपिक पर टिक गई हैं। इसके लिए वह दो साल के अंदर ही अपने वजन में इजाफा करना चाहते हैं। मिजोरम के इस युवा को भारतीय वेटलिफ्टिंग का अगला बड़ा स्टार माना जा रहा है। सोमवार को उन्होंने 62 किग्रा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यूथ ओलंपिक खेलों में भारत का आठ साल का स्वर्णिम सूखा खत्म किया था। इसके साथ ही वह भारत के लिए इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

jeremy lalrinnunga aims to win medal in tokyo olympics
जेरेमी लालरिनुंगा

लालरिनुंगा अपने प्रदर्शन से खुश हैं, लेकिन उनके पास इतना समय नहीं है कि वे अपने इस प्रदर्शन को सराह सकें। उन्होंने कहा, 'मैं स्वर्ण पदक जीतकर वास्तव में खुश हूं। मैं 21 अक्तूबर को पटियाला लौटूंगा। अब मुझे 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। ओलंपिक के लिए मुझे अपने वजन वर्ग को बदलकर 67 किग्रा करना होगा इसलिए मुझे और कड़ी मेहनत करनी होगी।' 

jeremy lalrinnunga aims to win medal in tokyo olympics
जेरेमी लालरिनुंगा

युवा ओलंपिक चैंपियन लालरिनुंगा अपने मुक्केबाज पिता के पदचिन्हों पर चलना चाहते थे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि वेटलिफ्टिंग में आपके दमखम की असली परीक्षा होती है तो वह इस खेल की तरफ मुड़ गए। उनके पिता लालनिथलुंगा राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता मुक्केबाज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jeremy lalrinnunga aims to win medal in tokyo olympics
Jeremy Lalrinnunga

उन्होंने कहा, 'मेरे गांव में वेटलिफ्टिंग की नई एकेडमी खुली। मैंने जैसे ही उसे देखा इस खेल में हाथ आजमाने की सोची। जब मैं छोटा था तो मुक्केबाजी करता था, लेकिन वेटलिफ्टिंग से जुड़ने के बाद यह मेरा पहला प्यार हो गया। यह ऐसा खेल है, जिससे आपकी ताकत जुड़ी हुई है और इसलिए यह मुझे पसंद है।' 

विज्ञापन
jeremy lalrinnunga aims to win medal in tokyo olympics
वेटलिफ्टिंग - फोटो : twitter

मिजोरम का यह खिलाड़ी 26 अक्टूबर को 16 साल का होगा। उन्हें भारतीय वेटलिफ्टिंग में आने वाले वक्त का बड़ा सितारा माना जा रहा है। इससे पहले, लालरिनुंगा ने यूथ में एशियन चैंपियनशिप्स में कांस्य पदक जीता था। इस बीच उन्होंने दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed