21वें कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी आज शाम को होगी। गोल्ड कोस्ट में होने वाले मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स में 225 भारतीय एथलीटों का दल देश का प्रतिनिधित्व करेगा। भारतीय दल में ऐसे कई एथलीट शामिल हैं, जिनसे देश पदक की उम्मीद कर सकता है।
कॉमनवेल्थ के पिछले तीन सीजनों में भारत ने 215 मेडल जीतने की उपलब्धि हासिल की है। 2006 में भारत के खाते में कुल 50 मेडल आए थे, तो वहीं साल 2010 में भारतीय एथलीटों ने 101 मेडल जीते थे। इसके अलावा साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 64 मेडल जीते थे।
मौजूदा समय में भारतीय एथलीट कई कैटेगरी में मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं। इनमें बैटमिंटन, शूटिंग, बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग सबसे ऊपर है। इन खेलों में भारत का रैंक ज्यादा बेहतर है, इसलिए खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद की जा सकती है।
पीवी सिंधू (बैडमिंटन)
2 of 11
पीवी सिंधु
- फोटो : twitter
रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारत की सिल्वर क्वीन पीवी सिंधू से देश को सबसे ज्यादा उम्मीद है। ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में अपने खराब प्रदर्शन के बाद सिंधू ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए दिन-रात मेहनत की है।
साक्षी मलिक (रेसलिंग)
3 of 11
साक्षी मलिक
- फोटो : twitter
ग्लासगो गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर देश का सम्मान बढ़ाने वाली साक्षी मलिक भी इस कॉमनवेल्थ में हिस्सा ले रही हैं। वह रियो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर भी हैं।
नीरज चोपड़ा (जवेलिन थ्रो)
4 of 11
नीरज चोपड़ा
- फोटो : Getty
भाला फेंकने में महराथी नीरज चोपड़ा पर भी देश को काफी भरोसा है। नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने वाले युवे हॉन से ट्रेनिंग ली है। इस 20 वर्षीय एथलीट ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।
एमसी मैरीकॉम (बॉक्सिंग)
5 of 11
एमसी मेरीकॉम
- फोटो : PTI
भारत की सबसे अनुभवी महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम कई इंटरनेशनल पदक जीत चुकी हैं। इस कॉमनवेल्थ में मैरीकॉम की नजर स्वर्ण पदक पर है। 35 साल की इस मुक्केबाज ने एशियन चैंपियनशिप में ह्यांग मी किम को हराकर करियर का पांचवां गोल्ड मेडल जीता था।