आज भारत को रियो ओलंपिक में पहला पदक दिलानेे वाली महिला पहलवान और खेल रत्न साक्षी मलिक का जन्म दिन है। साक्षी का जन्म 3 सितंबर 1992 को हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ था। जानते हैं देश का गौरव बढ़ाने वाली साक्षी के जीवन की कुछ खास बातें।
पिता के साथ साक्षी मलिक
2 of 12
साक्षी मलिक पिता के साथ
- फोटो : google
साक्षी मलिक का जन्म 3 सितंबर 1992 को रोहतक जिले के मोखरा गांव में हुआ था। उनकी मां वहीं के आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर का काम करती थीं।
जबकि पिता सुखबीर मलिक दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) में बस कंडक्टर का काम करते हैं। पिता के मुताबिक साक्षी को कुश्ती की प्रेरणा दादा बदलू राम से मिली थी जो पहलवान थे।
मां लेकर गईं थीं रोहतक के छोटूराम स्टेडियम
3 of 12
साक्षी मलिक
- फोटो : getty
बचपन में उनकी मां उन्हें रोहतक के छोटूराम स्टेडियम लेकर गईं थीं। पूरा स्टेडियम घूमने के बाद साक्षी को पहलवानों की ड्रेस पसंद आई तो उन्होंने पहलवानी करने की इच्छा जताई। उस वक्त उनकी उम्र महज 12 साल थी।
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में जीता पदक
4 of 12
साक्षी मलिक
- फोटो : getty
साक्षी ने साल 2014 में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। तब वह स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं थीं।
ईश्वर दहिया ने सिखाए कुश्ती के दांव
5 of 12
कोच ईश्वर दहिया के साथ साक्षी मलिक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ईश्वर दहिया उनके निजी कोच हैं, उन्होंने साक्षी को कुश्ती के दांव पेंच सिखाए। रियो से पहले साल 2015 में दोहा में आयोजित एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में साक्षी ने कांस्य पदक हासिल किया था।