फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्रांस के खिलाड़ी ने किया चीनी राष्ट्रगान का अपमान, मिली चेतावनी और लगा एक लाख का जुर्माना

Tue, 10 Dec 2019 07:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 10 Dec 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
Guerschon Yabusele fined for disrespecting chinese national anthem during basketball match
गुर्सचोन याबुसेले - फोटो : ट्विटर

देश के राष्ट्रगान से बहुत लोगों की भावनाएं जुड़ी होती हैं, यही कारण है कि इसे लेकर भारत में अक्सर विवाद होता रहता है और इसके लिए कई कानून भी बने हुए हैं। हालांकि यह बात सिर्फ भारत की ही नहीं है बल्कि दुनियाभर के कई मुल्कों में भी राष्ट्रगान को लेकर कई कड़े नियम बने हुए हैं और सजा के साथ जुर्माने का भी प्रावधान है।

Guerschon Yabusele fined for disrespecting chinese national anthem during basketball match
चीनी राष्ट्रगान - फोटो : ट्विटर

इसी कड़ी में शुक्रवार को चीन में फ्रांस के एक खिलाड़ी को भी राष्ट्रगान का अपमान करने पर आलोचनाओं के जुर्माने का भी सामना करना पड़ा। बास्केटबाल के एक मैच के शुरू होने से पहले राष्ट्र गान के दौरान चीन के झंडे की तरफ नहीं देखने पर वहां मौजूद अधिकारियों ने फ्रांस के बास्केटबॉल खिलाड़ी गुर्सचोन याबुसेले को फटकार लगाई। साथ ही 99456 रुपए (तकरीबन एक लाख) का जुर्माना भी लगाया। 

 
Guerschon Yabusele fined for disrespecting chinese national anthem during basketball match
गुर्सचोन याबुसेले - फोटो : ट्विटर

याबुसेले चाइनीज बास्केटबॉल एसोसिएशन (सीबीए) से जुड़े हुए हैं और नानजिंग मंकी किंग्स की तरफ से खेलते हैं, उन्हें राष्ट्रगान के दौरान अपने सिर नीचे किए हुए देखा गया। इसके बाद चीनी मीडिया और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना होनी शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guerschon Yabusele fined for disrespecting chinese national anthem during basketball match
गुर्सचोन याबुसेले - फोटो : ट्विटर

एसोसिएशन के मुताबिक, झंडे की तरफ नहीं देखने पर याबुसेले को सख्त चेतावनी दी गई और जुर्माना भी लगाया गया है। विवाद और आलोचनाओं के बाद याबुसेले ने अपने व्यवहार के लिए चीन की जनता और फैंस से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका मकसद राष्ट्रगान और झंडे का अपमान करना नहीं था, बल्कि वह उस वक्त प्रार्थना कर रहे थे। 

विज्ञापन
Guerschon Yabusele fined for disrespecting chinese national anthem during basketball match
xi jinping

चीनी राष्ट्रपति जी जिनपिंग की सरकार ने देशभक्ति को लेकर बढ़ावा देने के लिए 2017 में एक बिल पास किया था, जिसमें राष्ट्रगान का सम्मान नहीं करने पर तीन साल की सजा का प्रावधान है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed