रियो ओलंपिक के आखिरी दिन एक नाटकीय घटना हुई जिसे देखकर स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शक भौचक्के रह गए। कुश्ती के 65किग्रा वर्ग के मंगोलिया और उजबेकिस्तान के बीच हो रहे कांस्य पदक मैच के दौरान एक दिलचस्प घटना देखने को मिली।
रियो में ऐसा क्या हुआ, कोच ने खेल के दौरान उतार दिए कपड़े...
मैच अपने आखिरी दौर में था मैच के तकरीबन 30 सेकेंड का समय बचा था। मंगोलिया के मंदाखनरान और उजबेकिस्तान के इख्तियोर नोवरूजोव के बीच मुकाबला चल रहा था। मंगोलियाई पहलवान उजबेकिस्तान के पहलवान से 7-6 के अंतर से आगे था।
रियो में ऐसा क्या हुआ, कोच ने खेल के दौरान उतार दिए कपड़े...
जब मंगोलिया के पहलवान को सातवां अंक निर्णायकों ने दिया तब इसका विरोध उजबेकिस्तान के कोच ने किया लेकिन इसके बाद रेफरी ने कोच को वार्निंग दी।
रियो में ऐसा क्या हुआ, कोच ने खेल के दौरान उतार दिए कपड़े...
इसके बाद मुकाबला फिर शुरु हुआ तब मंगोलियाई पहलनवान ने मैट पर उजबेकिस्तान के पहलवान से दूर भागते हुए, समय खत्म होने से पहले ही जीत का जश्म मनाना शुरु कर दिया।
रियो में ऐसा क्या हुआ, कोच ने खेल के दौरान उतार दिए कपड़े...
इसकी अपील जब उजबेकिस्तान के कोच ने की तो मंगोलिया के पहलवान के पहलवान पर एक पेनल्टी अंक चढ़ गया। जिससे स्कोर 7-7 की बराबरी पर आ गया। ऐसे में लगातार ज्यादा अंक बटोरने के कारण उजबेकिस्तान का खिलाड़ी विजयी हो गया था।