फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए एशियाई खेल 2018 की रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी, चरम पर रही खूबसूरती

Sun, 19 Aug 2018 09:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Aug 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
asian games 2018 opening ceremony jakarta gkg stadium photos
एशियाई खेल

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के जीकेजी स्टेडियम में शनिवार को एशियाई खेल 2018 की शुरुआत रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ हुई। 18वें एशियाई खेलों की आधिकारिक शुरुआत की घोषणा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने की। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के साथ ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) के अध्यक्ष अहमद अल-फहाद अल-अहमद अल-सबाह भी मौजूद थे। 

asian games 2018 opening ceremony jakarta gkg stadium photos
जोको विडोडो

उद्घाटन समारोह की शुरुआत का रंग इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने जमाया। वह बाइक चलाकर उद्घाटन समारोह के स्टेज पर पहुंचे। उन्हें देखकर दर्शक आश्चर्यचकित थे। कार्यक्रम की शुरुआत 1,500 कलाकारों ने अपने एकसाथ पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर की। चूंकि इंडोनेशिया 1962 में भी एशियाई खेलों की मेजबानी कर चुका है, इसलिए उसने पुरानी यादों को भी ताजा करते हुए ऑडियो-वीडियो दिखाया। इसके बाद झंडा फहराने की सेरेमनी हुई।

asian games 2018 opening ceremony jakarta gkg stadium photos
नीरज चोपड़ा

एशियाई खेल में हिस्सा ले रहे 45 देशों में सबसे पहले मार्च पास्ट करने का मौका अफगानिस्तान को मिला। इसके बाद बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, ब्रूनो दारुसलाम, कंबोडिया, चीन, हांगकांग के खिलाड़ी आए। चीन और हांगकांग के बाद भारत नौवें पर आया। भारतीय दल की अगुआई जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने की। भारतीय दल में सबसे ज्यादा उत्सुकता हिमा दास के चेहरे पर दिखी जो जमकर झूमी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
asian games 2018 opening ceremony jakarta gkg stadium photos
इंडोनेशिया

भारतीय दल के बाद ईरान और इराक के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। उसके बाद अन्य देशों के एथलीट्स आए। सबसे अंत में मेजबान इंडोनेशिया के खिलाड़ी आए। उनके पीछे इस एशियाई खेलों के शुभंकर काका, भिन-भिन और अतुंग आए। झंडा फहराने की सेरेमनी के बाद इंडोनेशिया की गायिका विवा वालेन ने अपना सबसे प्रसिद्ध गीत मेरियाह बिनतांग गाया। 

विज्ञापन
asian games 2018 opening ceremony jakarta gkg stadium photos
एशियाई खेल

यह 18वें एशियाई खेलों का आधिकारिक थीम सांग भी है। फिर इंडोनेशिया का राष्ट्रगान गाया गया। राष्ट्रीय गीत को इंडोनेशिया के गायक-लेखक तुलुस ने अपने स्वर दिए। फिर खेल शुरू होने की घोषणा हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed