National Sports Award: मनु भाकर-गुकेश सहित चार को मिला खेल रत्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए खेल पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में खेल पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे।
विस्तार
22 वर्ष की मनु एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बनी थीं जिन्होंने अगस्त में पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक में ही हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरे ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। 18 वर्ष के गुकेश सबसे युवा विश्व चैंपियन बने जो पिछले साल शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक में भी सूत्रधार रहे थे। पैरा हाई जंपर प्रवीण ने पेरिस पैरालंपिक में टी64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। यह उन खिलाड़ियों की श्रेणी है जिनका घुटने से नीचे एक या दोनों पैर नहीं होता है और वे दौड़ने के लिए कृत्रिम पैर पर निर्भर होते हैं।
#WATCH | President Droupadi Murmu presents National Sports and Adventure Awards 2024 at Rashtrapati Bhavan
— ANI (@ANI) January 17, 2025
(Source: President of India's Twitter handle) pic.twitter.com/3N9hxJ7p43
खेल रत्न के अलावा 34 खिलाड़ियों को 2024 में खेलों में उत्कृट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया जिसमें से एथलीट सुचा सिंह और पैरा तैराक मुरलीकांत राजाराम पेटकर को अर्जुन अवॉर्ड लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बेहतर कोचिंग देने के लिए पांच लोगों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला, जिसमें बैडमिंटन कोच एस मुरलीधरन और फुटबॉल कोच अरमांडो एगनेलो कोलाको को लाइफटाइम वर्ग में शामिल हैं।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 विजेताओं की सूची
| नाम | खेल |
| द्रोणाचार्य पुरस्कार | |
| सुभाष राणा | पैरा निशानेबाजी (नियमित वर्ग) |
| दीपाली देशपांडे | निशानेबाजी (नियमित वर्ग) |
| संदीप सांगवान | हॉकी (नियमित वर्ग) |
| एस मुरलीधरन | बैडमिंटन (लाइफटाइम वर्ग) |
| अरमांडो एगनेलो कोलाको | फुटबॉल (लाइफटाइम वर्ग) |
| मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी | |
| चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी | ओवरऑल विनर |
| लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी | प्रथम उपविजेता |
| अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी | द्वितीय उपविजेता |
| राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार | |
| फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया | |