भारतीय फुटबॉल के लिए साल 2018 शानदार रहा, जिसकी सबसे बड़ी उपलब्धि अंडर-20 टीम की 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम को हराकर हासिल की गई जीत रही। भारतीय फुटबॉल की बात करें तो कोच फ्लायड पिंटो की अंडर-20 भारतीय टीम में ऐसा कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।
टीम ने अगस्त में स्पेन के वेलेंसिया में कोटीफ कप के मैच में अर्जेंटीना को 2-1 से हराया। यह जीत और भी बड़ी थी क्योंकि विश्व कप खेल चुके पाब्लो एइमर की देखरेख में खेलने वाली अर्जेंटीना के खिलाफ भारतीय टीम मैच के 40 मिनट तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी।
3 of 8
indian under-16 football team
वहीं, भारत की अंडर-16 टीम भी सफलता के मामले में अंडर-20 टीम से ज्यादा पीछे नहीं थी, जिसने अम्मान में आमंत्रण टूर्नामेंट में एशिया की बड़ी टीम ईरान को हराया। खास बात यह है कि स्पेन में अर्जेंटीना पर मिली जीत के चार घंटों के बाद ही अंडर-16 टीम ने इस सफलता को हासिल किया।
4 of 8
india under-17 football team
टीम हालांकि 2019 में होने वाले अंडर-17 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के बेहद करीब पहुंचकर चूक गई। क्वालीफायर्स के क्वार्टर फाइनल में टीम कोरिया से 0-1 से हारकर बाहर हो गई थी। पिछले साल अंडर 17 विश्व कप की मेजबानी करने वाले भारत की युवा टीमों की सफलता ने यह साबित किया की देश में प्रतिभा की कमी नहीं और इस खेल में हम 'स्लीपिंग जायंट्स' से 'पैशनेट जायंट्स' बनने की तरफ बढ़े हैं।
सीनियर टीम ने भी कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन की देख-रेख में एएफसी 2019 एशियाई कप की तैयारियों के मद्देनजर कई मैच खेले और शानदार प्रदर्शन किया।