फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 कप्तानों का फैंस को रखना होगा खास ख्याल, टूर्नामेंट में इनकी कहानी बनेंगी प्रेरणा

Thu, 14 Jun 2018 02:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
these Five captains in the spotlight in fifa world cup 2018
fifa wc 2018

फीफा वर्ल्ड कप का 21वां संस्करण 14 जून से 15 जुलाई तक रूस में खेला जाएगा। फीफा वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला रशिया और सउदी अरब के बीच खेला जाएगा। वहीं वर्ल्ड कप के आगाज से ठीक पहले ही मैदान पर युवा खिलाड़ियों की तुलना अनुभवी दिग्गजों से होने लगी हैं। इस मामले में इन पांच टीमों के कप्तानों पर तो और भी ज्यादा कड़ी नजर रहेंगी।

एसाम एल हैदरी (मिस्र)

these Five captains in the spotlight in fifa world cup 2018
essam el hadary

साल 2014 कोलंबिया के गोलकीपर फ्रायम मॉन्ड्रैगन सबसे ज्यादा उम्र में फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ी बने थे। लेकिन इस बार यह कीर्तिमान मिस्र के कप्तान एसाम एल हैदरी अपने नाम कर लेंगे। बता दें कि एसाम 45 साल 150 दिन के साथ इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाले हैं।

हैरीकेन (इंग्लैंड)

these Five captains in the spotlight in fifa world cup 2018
harry kane

इस बार वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के कप्तान हैरीकेन पर प्रशंसकों की सबसे ज्यादा नजर रहेगी। बता दें कि 24 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी के हाथ में इस बार इंग्लैंड टीम की कमान है। टॉटेनम हॉट्सपर के लिए पिछले चार सीजन में 100 से भी ज्यादा गोल करने वाले इस खिलाड़ी पर इंग्लैंड टीम के मैनेजर ने गैरेथ साउथगेट ने भरोसा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेमार (ब्राजील)

these Five captains in the spotlight in fifa world cup 2018
नेमार

इसमें कोई दो राय नहीं कि ब्राजील की मौजूदा टीम के सबसे धाकड़ खिलाड़ियों में नेमार का नाम शीर्ष पर है। 26 वर्षीय नेमार को हाल ही में ब्राजील का कप्तान बनाया गया है। यदि मैदान पर इस खिलाड़ी के जादूई कदमों का खेल दिखा ता निश्चित ही ब्राजील विश्व विजेता बन सकती है।

विज्ञापन

एरॉन गुनारसन (आइसलैंड)

these Five captains in the spotlight in fifa world cup 2018
Aron Gunnarsson

पिछले कुछ समय से आइसलैंड की फुटबॉल टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा नाम किया है। साल 2015 में आइसलैंड ने पहली बार यूरोपियन चैंपियनशिप में क्वालीफाई किया था। इस बार फीफा में भी आइसलैंड ने सभी को चौंकाते हुए पहली बार क्वालीफाई किया है और टीम की कमान एरॉन गुनारसन को सौंपी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed