फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेमार ने वो कर दिखाया जो विश्व कप के इतिहास में मेसी और रोनाल्डो कभी नहीं कर सके

Tue, 03 Jul 2018 04:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 04:31 AM IST
विज्ञापन
neymar score goal in knockout stages which messi and ronaldo never did
नेमार

पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2018 के प्री क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको को 2-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई, जहां उसका मुकाबला बेल्जियम से शुक्रवार को होगा। बेल्जियम ने एक अन्य मुकाबले में जापान को 3-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। बहरहाल, ब्राजील और मैक्सिको के बीच पहले हाफ का खेल गोलरहित रहा। दूसरे हाफ के 51वें मिनट में नेमार ने शानदार गोल दागकर ब्राजील को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस मुकाबले में नेमार ने विश्व कप में सबसे कम 38 शॉट मारते हुए 6 गोल दागे। वहीं, लियोनेल मेसी ने इसके लिए 67 शॉट जमाए, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 74 शॉट्स के सहारे 6 गोल दागने में सफल रहे थे।

Trending Videos
neymar score goal in knockout stages which messi and ronaldo never did
नेमार

26 वर्षीय नेमार के इस प्रदर्शन से अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। तो क्या वाकई नेमार इन दो खिलाड़ियों से जल्द ऊपर उठने में सफल हो जाएंगे। यदि इस विश्व कप की बात करें तो मेसी और रोनाल्डो से जितनी उम्मीदें लगाई जा रही थी। उतना करने में वो सक्षम नहीं हो पाए। दोनों खिलाड़ियों की टीम इस विश्व कप से बाहर हो गई हैं।

neymar score goal in knockout stages which messi and ronaldo never did
lionel messi

गौरतलब है कि फीफा विश्व कप 2018 में अर्जेंटीना के कप्तान और सुपरस्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी का जादू देखने को नहीं मिला। मेसी ने इस विश्व कप में 756 मिनट तक मैदान पर रहे, लेकिन उनका प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा। फ्रांस के हाथों मिली 4-3 से करारी हार के बाद विश्व कप से बाहर होते ही यह भी कयास लगाया जाने लगे हैं कि कहीं अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी वाकई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर देंगे!

विज्ञापन
विज्ञापन
neymar score goal in knockout stages which messi and ronaldo never did
लियोनेल मेसी और मार्कोस रोजो

इसके साथ ही लियोनल मेसी को चौथे विश्व कप में जबर्दस्त निराशा हाथ लगी। फीफा 2018 के विश्व कप में उन्होंने नाइजीरिया के खिलाफ अपना एकमात्र गोल दागकर टीम को अंतिम-16 में पहुंचाया था, लेकिन आगे का सफर तय कराने में वह नाकामयाब रहे और उनकी टीम का विश्व कप 2018 को अभियान समाप्त हो गया।

विज्ञापन
neymar score goal in knockout stages which messi and ronaldo never did
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

उधर, अपने पहले ही मैच में हैट्रिक गोल दागने वाले पुर्तगाल के कप्तान और स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन बाद में उतना खास नहीं कर पाए जितना उन पर फैंस और उनकी टीम पुर्तगाल ने भरोसा जताया था। हालांकि, टीम किसी भी तरफ अंतिम-16 में जगह बनाने में कामयाब रही। मगर प्रीक्वार्टर फाइनल में दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे से हारकर फीफा विश्व कप 2018 से बाहर हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed