रूस में अर्जेंटीना के फीफा विश्व कप 2018 के अभियान की शुरुआत लचर रही। अपेक्षाकृत कमजोर आइसलैंड के खिलाफ लियोनेल मेसी पेनल्टी पर गोल नहीं कर सके और यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। मेसी भी अपने इस प्रदर्शन से काफी निराश हैं और उन्होंने अपने दिल की बात कही है। मेसी ने कहा, आइसलैंड को मात नहीं दे पाई अर्जेंटीना को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करने की जरूरत है।
2 of 5
लियोनेल मेसी
- फोटो : Reuters
फुटबॉल के जादूगर माने जाने वाले मेसी ने कहा, 'हमारा प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। आइसलैंड को नहीं हरा पाने से पता चला कि हमें अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करने की जरूरत है। पेनल्टी चूक जाने से भी पता चला कि प्रदर्शन में कितने सुधार की जरूरत है।'
3 of 5
लियोनेल मेसी
- फोटो : goal.com
अर्जेंटीना और आइसलैंड के बीच मॉस्को में खेला गया मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ था। लियोनेल मेसी को मैच में पेनल्टी मिली थी, लेकिन गोलकीपर हानेस थोर हेल्डोरसन ने शानदार बचाव करके अर्जेटीना के कप्तान को मैच का विलेन बना दिया।
4 of 5
लियोनेल मेसी
- फोटो : Reuters
मेसी ने मैच के बाद कहा, 'हमारे लिए उनकी रक्षापंक्ति को तोड़ना मुश्किल हो रहा था। यह आसान नहीं होता जब प्रतिद्वंद्वी टीम डिफेंस में ज्यादा खिलाड़ियों के साथ खेले।' मैच में पेनल्टी मिस करने के बारे में बातचीत करते हुए मेसी ने कहा, 'वह दर्दनाक थी, मैं इसका जिम्मेदार हूं। हमें ज्यादा उत्सुक होकर जाने की जरूरत नहीं थी। मगर हमें अपने प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है। हम शांत रहते हुए अपने खेल का स्तर बढ़ाएंगे।'
5 of 5
लियोनेल मेसी
- फोटो : Reuters
30 वर्षीय मेसी ने आगे कहा, 'अब हमारा पूरा ध्यान क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले पर लगा है। आइसलैंड के खिलाफ हमारे अभियान की शुरुआत थी और हमें पता था कि पहले मैच में आसानी नहीं होगी। हम जीत के हकदार थे क्योंकि हमारा खेल आइसलैंड से बेहतर था। अब अगले मैच में हम बड़ी जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगे।'