फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फीफा वर्ल्ड कप को फैंसी ड्रेस कॉम्पीटिशन समझ बैठी ये टीमें, 25 साल बाद भी इनकी जर्सी का उड़ रहा मजाक

Thu, 14 Jun 2018 03:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
fifa world cup Seven teams strange jersey
fifa world cup

फीफा वर्ल्ड कप का 21वां संस्करण आज से रशिया में शुरू होने जा रहा है। इस वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला ओपनिंग सेरेमनी के बाद मेजबान रशिया और सऊदी अरब के बीच खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में कुल 32 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं।



वहीं फीफा वर्ल्ड कप 2018 में अपनी फेवरेट टीम, चहते खिलाड़ी और उनकी नए डिजाइन वाली कलरफुल जर्सी देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप में अब तक कई बार ऐसी जर्सियां देखने को मिल चुकी हैं जिनके अजीबोगरीब डिजाइन की वजह से फैंस उन्हें आज तक नहीं भूल पाएं हैं।

मेक्सिको (1998)

fifa world cup Seven teams strange jersey
मेक्सिको 1958

साल 1998 में मेक्सिको की टीम एक बेहद अजीबोगरीब डिजाइन वाली जर्सी पहनकर खेली थी। हरे रंग की इस जर्सी पर प्राचीन युग के कुछ चेहरे और प्रतीक बने हुए थे।

दक्षिण अफ्रीका (1998)

fifa world cup Seven teams strange jersey
साउथ अफ्रीका 1998

दक्षिण अफ्रीकी टीम को अब तक आपने सिर्फ हरे रंग की ड्रेस में खेलते हुए देखा होगा। लेकिन साल 1998 के फीफा वर्ल्ड कप में यह टीम एक बेहद अजीब से डिजाइन की जर्सी पहनकर खेली थी। सफेद रंग की इस जर्सी पर पीले रंग की लाइने थीं। वहीं जर्सी का एक बाजू सफेद तो दूसरा पीली लाइनों से भरा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कॉटलैंड (1986)

fifa world cup Seven teams strange jersey
स्कॉटलैंड (1986)

अजीबोगरीब जर्सी पहनकर खेलने के मामले में स्कॉटलैंड भी पीछे नहीं है। 1986 के वर्ल्ड कप में यह टीम सफेद रंग की जर्सी पहनकर खेली थी जिसके निचले हिस्से में एक नीली लाइन थी। इस टीम की ड्रेस देखकर समझना मुश्किल था कि गले से शुरू हो रही जर्सी कहां खत्म हो रही है।

विज्ञापन

स्पेन (1994)

fifa world cup Seven teams strange jersey
स्पेन (1994)

फीफा वर्ल्ड कप 1994 में स्पेन की टीम लाल रंग की जर्सी में खेली थी। इस जर्सी में दाईं तरफ एक पीली वर्टिकल लाइन थी। टी शर्ट का भद्दा डिजाइन साल 2002 के वर्ल्ड कप में जाकर सुधारा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed