फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्वीकार की दो साल जेल की सजा, भरेंगे करीब 150 करोड़ रुपए जुर्माना

Fri, 15 Jun 2018 09:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 15 Jun 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
cristiano ronaldo accepts two year jail sentence and pay the fine
रोनाल्डो ने टीवी रिपोर्टर का माइक झील में फेंका - फोटो : ANI

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फैंस को फीफा विश्व कप 2018 से पहले करारा झटका लगा है। रोनाल्डो को स्पेन के टैक्स चोरी मामले में दो साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही रोनाल्डो को कर चोरी मामले में जुर्माने के रूप में 18.8 मिलियन यूरो (लगभग 150 करोड़ रुपए) भी चुकाने का आदेश दिया गया है।

cristiano ronaldo accepts two year jail sentence and pay the fine
अपनी मां और बेटे के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो

रियल मैड्रिड के स्ट्राइकर ने सजा स्वीकार कर ली है। वैसे, रोनाल्डो के फैंस को इस खबर से राहत भी मिल सकती है कि वह शायद ही जेल की सजा काटेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि स्पेन के टैक्स प्रशासन और देश के नियमों के मुताबिक पहले जुर्म के लिए अगर दो साल या इससे कम की सजा सुनाई जाएगी तो उसे प्रोबेशन तक ही सीमित कर दिया जाता है।

cristiano ronaldo accepts two year jail sentence and pay the fine
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : File

याद हो कि सिर्फ रोनाल्डो ही नहीं बल्कि अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कप्तान और बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी भी ऐसे ही एक मामले में फंसे थे। बहरहाल, पुर्तगाल के स्टार रोनाल्डो को 14.7 मिलियन यूरो टैक्स ना चुकाने का दोषी पाया गया है, जिसे शुरुआत में इस फुटबॉलर ने स्वीकार नहीं किया था। पिछले साल जून में रोनाल्डो ने सरकार को 12.9 मिलियन पाउंड चुकाने का ऑफर दिया भी था, जिसे सरकार ने खारिज कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
cristiano ronaldo accepts two year jail sentence and pay the fine
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : twitter

अब नई रिपोर्ट में पता चला है कि रोनाल्डो ने सजा स्वीकार ली है। बता दें कि रोनाल्डो इस समय पुर्तगाल टीम के साथ रूस में विश्व कप 2018 में खेलने की तैयारी में जुटे हुए हैं। पुर्तगाल अपने अभियान की शुरुआत स्पेन के खिलाफ शुक्रवार को करेगा। पुर्तगाल को ग्रुप-बी में रखा गया है। इस ग्रुप में बाकी दो टीमें- ईरान और मोरक्को हैं।

विज्ञापन
cristiano ronaldo accepts two year jail sentence and pay the fine
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

रोनाल्डो का खौफ विरोधी टीम के कप्तान सर्जियो रामोस पर भी स्पष्ट रूप से दिखा। उन्होंने मैच से पहले कहा, 'न सिर्फ रोनाल्डो बल्कि पूरी पुर्तगाल की टीम काफी प्रतिभाशाली है। उस टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो आपको बहुत जल्द नुकसान पहुंचा सकते हैं। उनका डिफेंस भी अच्छा है। मुझे उम्मीद है क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपना सर्वश्रेष्ठ मैच नहीं खेलें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed