कतर में 20 नवंबर से फुटबॉल वर्ल्ड कप का आगाज होना है। यह टूर्नामेंट 18 दिसंबर तक चलेगा। करीब एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा लेंगी। पहली बार वर्ल्ड कप नवंबर-दिसंबर के महीने में खेला जाएगा। अभी तक वर्ल्ड कप जून-जुलाई में होता था। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 60 हजार की दर्शक क्षमता वाले अल बायत स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के मैच आठ मैदानों पर खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 80 हजार दर्शक क्षमता वाले लुसैल स्टेडियम में होगा। मिडिल ईस्ट में होने वाला यह पहला वर्ल्ड कप होगा।
आइए आठ मैदानों के बारे में जानते हैं...
लुसैल स्टेडियम
2 of 9
लुसैल स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
दोहा में लुसैल स्टेडियम कतर वर्ल्ड कप में आकर्षण का केंद्र होगा। यह वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। गर्मी से निपटने के लिए यहां खास कूलिंग सिस्टम लगाए हैं। वह स्टेडियम के अंदर तापमान को नियंत्रण में रखेगा। यहीं पर वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा। इसका निर्माण 2017 में शुरू हुआ था और 2021 में यह बनकर तय हुआ था। इसकी दर्शक क्षमता 80 हजार है।
अल बायत स्टेडियम
3 of 9
अल बायत स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
अल बायत स्टेडियम में उद्घाटन मैच और उद्घाटन समारोह होगा। यह वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है। इसे खाड़ी क्षेत्र में खानाबदोश लोगों द्वारा उपयोग किए जाने वाले तंबू की तरह बनाया गया था। सात साल के निर्माण के बाद फीफा अरब कप के लिए 30 नवंबर 2021 को इस स्टेडियम को खोला गया था। वर्ल्ड कप में यह नौ मैचों की मेजबानी करेगा। इनमें तीन नॉक आउट मैच शामिल हैं। इसकी दर्शक क्षमता 60 हजार है।
एजुकेशन सिटी स्टेडियम
4 of 9
एजुकेशन सिटी स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
यह स्टेडियम 15 जून, 2020 को खोला गया था। एजुकेशन सिटी स्टेडियम को दुनिया के सबसे पर्यावरण के अनुकूल स्टेडियमों में से एक माना जाता है। यह कतर के शैक्षणिक संस्थानों से घिरा हुआ है, जो टूर्नामेंट बंद होने के बाद भी स्टेडियम का उपयोग करना जारी रखेंगे। इसकी दर्शक क्षमता 45,320 है।
स्टेडियम 974
5 of 9
स्टेडियम 974
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टेडियम 974 नाम स्टेडियम के निर्माण में इस्तेमाल किए गए शिपिंग कंटेनरों की संख्या और देश के अंतरराष्ट्रीय डायलिंग कोड को ध्यान में रखते हुए रखा गया है। इसका निर्माण कार्य 2017 में शुरू हुआ था और पिछले साल पूरा हुआ। वर्ल्ड कप के बाद स्टेडियम को पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाएगा।