फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: अश्विनी पोनप्पाः 12 साल की उम्र में ही बन गईं थीं राष्ट्रीय चैंपियन 

Sun, 18 Sep 2016 06:21 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Sep 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Ashwini Ponappa: Became a national champion at the age of 12 years 
अश्विनी पोनप्पा - फोटो : getty
अश्विनी पोनप्पा का जन्म 18 सितंबर 1989 को बेंगलुरू में हुआ था। उनके पिता हॉकी खिलाड़ी थे लेकिन अश्विनी ने बैडमिंटन खेलने की इच्छा जाहिर की। पोनप्पा ने बेंगलुरु के सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर गर्ल्स हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद में स्नातक की पढ़ाई करने चली आयीं। 
Birthday Special: Ashwini Ponappa: Became a national champion at the age of 12 years 
अश्विनी पोनप्पा - फोटो : getty
पोनप्पा पहली बार खबरों में तब आईं जब उन्होंने साल 2001 में भारतीय जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप जीत लिया। तब उनकी उम्र 12 साल थी। साल 2004 और 2005 में अश्विनी ने महिला वर्ग की सब जूनियर डबल्स का खिताब जीता। इसके बाद साल 2006, 2007 में जूनियर गर्ल्स डबल्स का खिताब भी पोनप्पा ने हासिल किया। साल 2010 में दक्षेस खेलों में मिक्स्ड डबल्स और टीम इवेंट का स्वर्ण पदक  हासिल किया। 

 
Birthday Special: Ashwini Ponappa: Became a national champion at the age of 12 years 
अश्विनी पोनप्पा - फोटो : getty
पोनप्पा के नाम युगल स्पर्धा में ओलंपिक के अलावा एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, विश्व चैंपियनशिप, उबेर कप और दक्षेस खेलों में पदक हैं। साल 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने ज्वाला गुट्टा के साथ मिलकर स्वर्ण पदक हासिल किया था। साल 2014 में ग्लासगो में यह जोड़ी खिताब नहीं बचा सकी। इसके अलावा भारत को 2014 में नई दिल्ली और 2016 में कुशान में हुए उबेर कप में कांस्य पदक दिलाने में अश्विनी-गुट्टा की जोड़ी ने अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा साल 2011 में लंदन में हुई विश्व चैंपियनशिप में इस जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Ashwini Ponappa: Became a national champion at the age of 12 years 
अश्विनी पोनप्पा - फोटो : getty
27 वर्षीय अश्विनी पोनप्पा विश्व रैंकिंग में साल 2015 में 10 वें स्थान पर पहुंची थीं। वर्तमान में अश्विनी पोनप्पा और ज्वाला गुट्टा की जोड़ी विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर है। इस जोड़ी का रियो ओलंपिक में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा, दोनों की जोड़ी रियो में एक भी मैच नहीं जीत सकी थी। साल 2015 में इस जोड़ी ने कनाडा ओपन के रूप में अपना आखिरी खिताब जीता था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed