फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीवन में कामयाबी पाने के लिए जरूर अपनाएं यह 6 मंत्र

Wed, 24 Jan 2018 11:50 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
if you want to success your life follow these six essential mantras

प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में हर क्षेत्र में सफल होना चाहता है चाहे नौकरी हो या व्यापार, विद्यार्जन हो, प्रतियोगी परीक्षा हो। अगर जीवन में सफलता की कहानी लिखनी है तो इससे पहले कुछ सूत्रों को अपनाना होगा। दुनिया के सफलतम व्यक्तियों जिन्होंने अपने जीवन में कामयाबी हासिल की उन्होंने कुछ सूत्रों को जीवन में स्थान दिया। सफलता के शिखर को जिन्होंने छुआ, उस पर प्रतिष्ठित हुए ऐसे महापुरुषों के जीवन में अपनाए गए प्रयोगों से हम प्रेरणा लें।

if you want to success your life follow these six essential mantras

किसी भी काम में सफल होने के लिए सबसे पहला मंत्र है इच्छाशक्ति। जिसकी इच्छाशक्ति दृढ़ और मजबूत होती है रास्ते में कोई भी रुकावट बाधा नहीं डाल सकती। संसार के सभी छोटे- बड़े कार्य किए जा सकने के माध्यम शक्ति है। लेकिन वास्तविक शक्ति मनुष्य की इच्छा शक्ति है। इसलिए इच्छा शक्ति का होना किसी काम में सफलता की पहली बाधा है।

दूसरा मंत्र है सक्रियता,सक्रियता ही जीवन है और निष्क्रियता ही मृत्यु। श्रम करने से शरीर स्वस्थ एवं स्फूर्तिवान् बनता है। जिससे वांछित सफलता की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। जो व्यक्ति अपने शरीर से हमेशा अपने लक्ष्य के अनुरूप श्रम करने को तत्पर रहता है उसे अपने जीवन में सफलता जरुर मिलती है।

if you want to success your life follow these six essential mantras

सफलता का तीसरा मंत्र है व्यक्ति का आत्मविश्वास, किसी इंसान में अगर आत्मविश्वास की भावना का अभाव है तो उस दिशा में किया गया परिश्रम व्यर्थ चला जाता है। अपने आपको हमेशा ही बलवान समझाना चाहिए और विश्वास रखें आप हर काम करने में सक्षम है।

नकारात्मक सोच यानि निराशा, भय, सन्देह, उद्विग्नता, अविश्वास के भाव, घुटन भरी सोच। चिन्ता और चिता एक ही सिक्के के दो पहलू की तरह हैं, जो व्यक्ति की जीवनी शक्ति एवं कार्यक्षमता को घटाते- घटाते समाप्त कर देती है। अतीत या भविष्य को लेकर चिन्तित न हों बल्कि स्वस्थ चिन्तन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
if you want to success your life follow these six essential mantras

जो व्यक्ति लक्ष्य की प्राप्ति तक बिना रुके निरन्तर चलते रहते हैं, चाहे कछुए की भांति धीरे- धीरे ही क्यों न हो, सफल हो जाते हैं। जिन्हें अपने ध्येय, लक्ष्य के प्रति लगन है, निष्ठा है, उसके मार्ग में ऐसा कौन सा अवरोध हो सकता है जो उसे रोक सके?  लक्ष्य के प्रति समर्पित व्यक्ति का सूत्र होता है- कोई छुट्टी नहीं, किसी से कोई अपेक्षा नहीं, कोई भेदभाव नहीं।  

जो व्यक्ति समय के महत्व के बारे में पहचान रखता है उसको जीवन में सफलता प्राप्त करने में कभी कठिनाई नहीं आती। समय की कीमत चुकाकर ही सफल विद्यार्थी, कलाकार, संगीतकार, धनपति, आविष्कारक, किसी विषय का विशेषज्ञ हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed