{"_id":"59c8ab054f1c1b36688b67ff","slug":"chanting-of-this-mantra-before-sleeping-will-be-away-problems","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोने से पहले जरूर करें इस मंत्र का जाप, दूर होगी नींद से जुड़ी समस्याएं","category":{"title":"Yog-Dhyan","title_hn":"योग-ध्यान","slug":"yoga"}}
सोने से पहले जरूर करें इस मंत्र का जाप, दूर होगी नींद से जुड़ी समस्याएं
आज की दौड़-भाग वाली जिंदगी में किसी के पास अपने लिए वक्त नहीं बचा है, यहां तक कि ठीक तरह से नींद लेने के लिए भी नहीं । कई लोग तनाव के चलते अनिद्रा की समस्या से गुजर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों को रात में बुरे सपने आते है जिससे वे अक्सर परेशान होते रहते है। इसके लिए लोग सोने के लिए कई तरह के दवाईयों का सेवन भी करते है जिसका आगे चलकर बुरा असर पड़ता है। यदि कुछ मंत्रों का नियमित जाप करें तो नींद संबंधी परेशानियों का अंत हो सकता है।
यदि आपको भी रात में सोते समय अक्सर बुरे सपने आते या फिर रात को नींद में चौंक कर उठ जाते हैं तो सोने से पहले ''ऊं सा ता ना मा" नामक इस आध्यात्मिक मंत्र का जाप जरूर करें। रोज रात में इस मंत्र का जाप करने से दिमाग के अंदर जाकर नसों को आराम देता है और अच्छी नींद आती है।
3 of 5
अच्छी नींद के लिए और काम के तनाव को कम करने के लिए "हर हर मुकुन्दे" मंत्र का जाप करें। यह मंत्र दिमाग को शांत करने और नींद लेने में मदद करता है। इस मंत्र का जाप करने से डर दूर होता है।
भगवान गणेश जी को विध्नहर्ता कहते है इसलिए रात में सोने से पहले गणेश मंत्र " ऊं गन गणपतये नम:" का जाप करें। रात को सोते समय हर तरह की समस्या का निदान करने के लिए यह सबसे अच्छा मंत्र है।
विज्ञापन
5 of 5
अगर आप को रात में बुरे सपने आते है और बेचैनी होती है तो हनुमान जी के 'शाबर मंत्र' का जाप करें, इससे भूत-प्रेत का डर और अनिद्रा की समस्या दूर होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।