फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

vidur niti: जिस मनुष्य में होते हैं ये चार गुण, जीवन में होता है सफल

Wed, 28 Apr 2021 10:26 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 28 Apr 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
Vidur niti quotes for successful life in hindi
vidur niti - फोटो : Social Media

महात्मा विदुर महाराज धृष्टराज और पांडु की तरह ही ऋषि वेदव्यास के पुत्र थे लेकिन उनका जन्म दासी के गर्भ से होने के कारण ये राजा नहीं बन सके। विदुर जी बहुत ही ज्ञानी और दूर्दर्शी थे। इनका स्वाभाव अत्यंत सरल था। यही कारण था कि ये भगवान कृष्ण के भी प्रिय थे। हस्तिनापुर को सही राह दिखाने में इनकी अहम भूमिका थी। विदुर जी की नीतियां आज के समय में भी बहुत सटीक बैठती हैं। महात्मा विदुर ने सफल होने के लिए मनुष्य में चार गुणों का होना आवश्यक बताया है।

Vidur niti quotes for successful life in hindi
vidur - फोटो : self
मधुर और सौम्य स्वभाव

विदुर नीति कहती है कि मनुष्य का स्वभाव उसके सफल होने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मनुष्य का स्वभाव सरल और मधुर होना बहुत आवश्यक होता है। सरल और मधुर स्वभाव के लोग दूसरों को बहुत जल्दी प्रभावित करते हैं, इसलिए ये लोग अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं। जिन लोगों का व्यवहार कर्कश और अहं से भरा हुआ रहता है उनकी राह में बहुत बाधाएं आती हैं। कोई भी ऐसे लोगों का सहयोग नहीं करना चाहता है और जीवन में सफल होने के लिए लोगों का साथ बहुत आवश्यक होता है।

Vidur niti quotes for successful life in hindi
vidur niti - फोटो : pinterest
हमेशा ईमानदारी से करें मेहनत

महात्मा विदुर की नीति कहती है कि सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति का मेहनती होना बहुत आवश्यक होता है। भाग्य के भरोसे बैठकर सफलता को नहीं पाया जा सकता। मनुष्य को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कभी भी परिश्रम करने से पीछे नहीं हटना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidur niti quotes for successful life in hindi
vidur - फोटो : Social Media
लक्ष्य पर रखें हमेशा नजर

विदुर नीति कहती है कि यदि जीवन में सफलता पानी है तो अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना बेहद आवश्यक होता है। लक्ष्य पर ध्यान रखकर ही सही दिशा में मेहनत करके आगे बढ़ा जा सकता है। लक्ष्य को ध्यान में रखकर योजना बनाते हुए मेहनत करने से ही मनुष्य सफलता प्राप्त कर सकता है। जो लोग अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं,  वे सफलता प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन
Vidur niti quotes for successful life in hindi
VIDHURA - फोटो : SELF
दूसरों के उपकार रखें याद

विदुर नीति कहती है कि व्यक्ति को कभी भी किसी के उपकार को नहीं भूलना चाहिए। यदि किसी ने आपका विपरीत परिस्थतियों में साथ दिया हो तो उसे हमेशा याद रखना चाहिए। ऐसे लोग ही अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं। सफलता प्राप्त करने के बाद भी जो लोग अंह नहीं लाते हैं वे निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed