फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदुर नीति: ऐसे लोगों का जीवन होता है लघु, जानिए कौन हैं वे लोग

Wed, 14 Apr 2021 10:17 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 14 Apr 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
Vidur niti for life lesson in hindi vidur motivation quotes in hindi
Vidur Neeti

महाभारत काल के विदुर जी को महान विचारक और दूरदृष्टा माना जाता है। विदुर जी ने बहुत पहले ही बता दिया था कि महाभारत युद्ध के विनाशकारी परिणाम होंगे। वे बहुत ज्ञानी और सरल स्वभाव के थे। यही कारण था कि विदुर जी भगवान कृष्ण जी के भी प्रिय थे। महाराज धृतराष्ट्र हर विषय पर विदुर जी से खुलकर बात करते थे। विदुर जी की नीतियां वर्तमान में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। विदुर नीति में विदुर नीति के अनुसार, इंसान की बुरी आदतें उसे पतन की ओर ले जाती हैं। इन्हीं अवगुणों के आधार पर चार तरह के लोगों के बारे में बताया गया है जिनका जीवन बहुत जल्दी नष्ट हो जाता है या जीवन काल लघु माना जाता है। जानिए कौन हैं वे लोग

Vidur niti for life lesson in hindi vidur motivation quotes in hindi
vidur - फोटो : Social Media

विदुर जी के अनुसार, लालच और स्वार्थ को व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु होता है। जो व्यक्ति लोभ करता है, उसका जीवन बहुत जल्दी नष्ट हो जाता है। लोभी व्यक्ति दूसरों के धन को देखकर एक पल की भी शांति नहीं पाते हैं। यही उनके आयु कम होने का कारण बनता है।

Vidur niti for life lesson in hindi vidur motivation quotes in hindi
vidur niti - फोटो : pinterest

विदुर नीति के अनुसार, कहती है कि मनुष्य को क्रोध से बचकर रहना चाहिए, क्रोध आने के पर मनुष्य को सही और गलत का भान नहीं रहता है, और कई बार वह स्वयं का ही अहित कर बैठता है, इसलिए कहा गया है कि अत्यधिक क्रोध करने वाले की आयु लघु होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidur niti for life lesson in hindi vidur motivation quotes in hindi
vidur - फोटो : self

विदुर जी के अनुसार, परिवार और समाज में सुख-शांति बनाएं रखने के लिए व्यक्ति के भीतर त्याग का गुण होना आवश्यक होता है। विदुर नीति कहती हैं कि जो व्यक्ति त्याग करना नहीं जानता है, उसका जीवनकाल लघु माना गया है। 

विज्ञापन
Vidur niti for life lesson in hindi vidur motivation quotes in hindi
Vidur niti - फोटो : SELF

विदुर नीति कहती हैं कि व्यक्ति को अहंकार की भावना से दूर रहना चाहिए। अहंकार से बुद्धि भ्रष्ट होती है। जब व्यक्ति की दृष्टि पर अहंकार का पर्दा पड़ जाता है तब वह सही और गलत की समझ को देता है। यही मनुष्य के नाश का कारण बनता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed