महात्मा विदुर महाभारत के पात्रों में से एक ऐसे नाम हैं, जिनकी बुद्धिमता और ज्ञान को आज भी पूजा जाता है। महात्मा विदुर महान ज्ञाता और दूरदर्शी थे। उनकी नीतियों का सहारा लेकर लोग आज भी आगे बढ़ते हैं। महात्मा विदुर के मुताबिक 6 ऐसी चीजें हैं, जिनके पास होने पर व्यक्ति संसार के सभी सुखों को भोग पाता है। इन 6 चीजों को हासिल करने वाला व्यक्ति को ही वास्तव में भाग्यशाली कहा जा सकता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं उन 6 चीजों के बारे में, जिनके होने से किसी भी इंसान का भाग्य चमक सकता है।
{"_id":"5dfb59118ebc3e8820437f14","slug":"vidur-niti-for-happiness-in-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"vidur niti: इस कलयुग में ये 6 चीजें बनाती हैं इंसान को भाग्यशाली","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
vidur niti: इस कलयुग में ये 6 चीजें बनाती हैं इंसान को भाग्यशाली
Fri, 20 Dec 2019 07:07 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 20 Dec 2019 07:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीठी वाणी
- विदुर नीति के अनुसार जो स्त्री-पुरुष मीठा बोलते हैं, उनके ऊपर मां सरस्वती का आशीर्वाद बना रहता है। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि वाणी में मां सरस्वती का वास होता है। कहते हैं कि बुरे और कटु वचन बोलने वाले लोगों का स्वभाव भी उनकी भाषा की तरह बुरा बन जाता है। मधुर वाणी बोलने वाला मनुष्य अपनी जरूरत को किसी की तृष्णा में परिवर्तित कर सकता है। विदुर के अनुसार जो व्यक्ति मधुर वाणी का स्वामी होता है, भाग्य भी उसकी साथ देता है।
आज्ञाकारी संतान
- हर दंपत्ति की कामना होती है कि उसकी संतान आज्ञाकारी और उसके कुल का नाम रोशन करने वाली हो। विदुर ने आज्ञाकारी संतान की तुलना उस सुगंधित पुष्प से की है, जो समस्त उपवन को अपनी खूशबू की महका देता है। वहीं अगर संतान आज्ञाकारी न हो, समस्त कुल का नाश कर देती है। ऐसे में जिनकी संतान आज्ञाकारी होती है, वह वाकई सुखी और सौभाग्यशाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
निरोगी काया
- रोगों से मनुष्य का शरीर कमजोर पड़ जाता है। बीमार व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक शक्तियां नष्ट हो जाती है। जिसके कारण वह कोई भी कार्य ठीक से नहीं कर पाता। बार-बार बीमार होने से व्यक्ति के संचित धन का भी नुक्सान होता है। अगर मनुष्य निरोगी है, तो वह भाग्यशाली है। धरती के तमाम सुखों पर भारी है व्यक्ति की निरोगी काया। जो व्यक्ति रोगों से मुक्त होता है, वह धरती के तमाम सुखों को भोग कर सकता है।
विज्ञापन
ज्ञान
- विश्व में मनुष्य के पास ज्ञान ही एक मात्र ऐसा धन है, जिसे कोई चोरी नहीं कर सकता और चाह कर भी बांट नही सकता। शास्त्रों में इस बात वर्णन है कि ज्ञान ही इंसान की सबसे बड़ी दौलत है। व्यक्ति का ज्ञान सदैव उसके लिए विपरीत समय में एक हथियार की भांति कार्य करता है और हमेशा व्यक्ति के साथ ही रहता है। वर्तमान समय में ज्ञान ही व्यक्ति के लिए आय का सबसे बड़ा साधन बन चुका है।