फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidur Niti: तुरंत छोड़ देनी चाहिए इन लोगों की संगति, स्वयं के साथ आपका भी करते हैं नुकसान

Thu, 15 Apr 2021 06:55 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 15 Apr 2021 06:55 AM IST
विज्ञापन
vidur niti always avoid these people friendship according to vidur
Vidur Neeti - फोटो : Rohit Jha

विदुर जी की गिनती महाभारत के बुद्धिजीवियों में की जाती है। ये अत्यंत कुशाग्र बुद्धि के होने के साथ ही अत्यंत सरल स्वभाव के थे। इनके पिता ऋषि वेदव्यास थे, जो रानी सत्यवती के पुत्र थे। इस नाते ये कौरवों और पांडवों के काका थे परंतु एक दासी के गर्भ से जन्म होने के कारण वह राजा नहीं बन सके लेकिन धृतराष्ट्र महत्वपूर्ण मसलों पर विदुर जी की राय लेते थे। महात्मा विदुर की नीतियां आज भी उतना ही औचित्य रखती हैं। विदुर नीति में ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है जिनकी संगति में कभी नहीं रहना चाहिए, क्योंकि यह लोग खुद के साथ दूसरों का भी जीवन बर्बाद कर देते हैं।

vidur niti always avoid these people friendship according to vidur
vidur - फोटो : Social Media
मेहनत से जी चुराने वाले से रहें दूर

विदुर नीति कहती हैं कि आलसी लोगों से सदैव दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसे लोगों की संगति का प्रभाव दूसरे व्यक्ति पर भी पड़ने लगता है। ये लोग स्वयं त मेहनत से जी चुराते ही हैं, वह दूसरों का भी ध्यान परिश्रम करने से भटकाते हैं। ऐसे स्वयं तो सफल नहीं होते हैं साथ ही में आपकी सफलता में भी बाधक बनते हैं।

vidur niti always avoid these people friendship according to vidur
vidur niti - फोटो : pinterest
स्वार्थी लोगों से रहें दूर

विदुर जी कहते हैं कि स्वार्थी व्यक्ति का साथ तुरंत छोड़ देना चाहिए। स्वार्थ में अंधा व्यक्ति अपने लाभ के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। ऐसे लोग समय पड़ने पर केवल अपना हित देखते हैं चाहे भले ही कोई मुसीबत में घिर जाए। ऐसे लोगों की संगति आपको बड़ी मुश्किल में फंसा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vidur niti always avoid these people friendship according to vidur
VIDHURA - फोटो : SELF
लालची लोगों के साथ भूलकर भी न रहे

विदुर नीति कहती हैं कि व्यक्ति को लालची व्यक्ति की संगति नहीं करनी चाहिए। इन लोगों की आंखों पर लोभ का पर्दा पड़ा होता है और लोभ व्यक्ति को गलत कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे लोग लोभ में आकर आपका अहित भी कर सकते हैं। इनके द्वारा किए गए गलत कार्यों के कारण आप मुसीबत में घिर सकते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed