फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान श्रीकृष्ण से सीखें रिश्ते निभाने की कला

Wed, 30 Oct 2019 08:54 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 30 Oct 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
lord krishna teachings on healthy Relations

आज भौतिकवाद के इस युग में हर व्यक्ति यह मानता है कि यदि तुम मुझे याद नही करते तो मैं भी तुम्हें याद क्यों करूं ऐसे में आज समाज के लिए रिश्तों के मायने भी बदलते जा रहे है, अगर आपके रिश्तों में भी इसी तरह से कड़वाहट घुलती जा रही हैं तो सचेत होने की जरुरत है और आवश्यकता है रिश्तों को संभालने की । आइए हम सभी भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण के जीवन से सबक लें जिन्होनें अपने हर रिश्ते को बड़ी ही ईमानदारी से निभाया है । 

 

lord krishna teachings on healthy Relations

दोस्ती का रिश्ता
ये बात तो विश्व विख्यात है कि भगवान श्रीकृष्ण के लिए सुदामा की दोस्ती के क्या मायने थे । सुदामा और श्री कृष्ण की दोस्ती ऊंच-नीच, अमीरी-गरीबी, छोटे-बड़े के भेद को समाप्त करती है और हमें दोस्ती जैसे रिश्ते की अहमियत समझाती है । सुदामा बहुत ही गरीब व्यक्ति थे, परन्तु श्री कृष्ण के बालसखा थे लेकिन श्री कृष्ण ने अपनी दोस्ती के बीच कभी उनकी हैसियत को नहीं आने दिया । कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण महाभारत के अर्जुन और द्रौपदी के भी बहुत अच्छे मित्र थे ।


 
lord krishna teachings on healthy Relations

मां-बाप का रिश्ता
श्री कृष्ण का लालन-पालन नंदबाबा और यशोदा मैया के आंगन में हुआ था परन्तु भगवान श्री कृष्ण ने देवकी और वासुदेव जी को भी अपने जीवन में उतना ही महत्त्व दिया और दोनों ही जगह एकआदर्श बेटा बनकर अपना कर्तव्य निभाया । इस तरह कृष्ण की जीवनी से हमें माता-पिता के रिश्ते की अहमियत पता चलती है ।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
lord krishna teachings on healthy Relations
गुरू का रिश्ता 
श्री कृष्ण अपने जीवन में जिन भी संतों से मिले उनका उन्होंने हमेशा आदर किया । स्वंय भगवान होने के बावजूद भी श्री कृष्ण के मन में अपने गुरुओं के लिए अपार प्रेम था और कहा जाता है कि श्री कृष्ण ने सादींपन मुनि के आश्रम मे जाकर 64 कलाओं की शिक्षा ग्रहण की थी ।

 
विज्ञापन
lord krishna teachings on healthy Relations
प्रेमी का रिश्ता 
माना जाता है कि श्री कृष्ण की हजारों गोपियां थी परन्तु राधा के प्रति श्री कृष्ण का प्रेम सबसे गहरा था । श्री कृष्ण राधा व गोपियों के साथ मिलकर रास लीला रचाते थे परन्तु श्री कृष्ण इन सभी से प्यार के साथ-साथ उनका सम्मान भी करते थे । प्रेमियों को श्री कृष्ण और राधा की प्रेम कहानी से सच्चे प्यार के प्रति सम्मान की सीख लेनी चाहिए । इस प्रकार यदि आप भी अपने रिश्तों को ठीक से निभाना चाहते है तो भगवान श्री कृष्ण के जीवन को समझें ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed