{"_id":"5d4e7a0a8ebc3e6cc30e9ec8","slug":"know-about-how-to-get-your-money-back","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन उपायों से मिलेगा सालों से अटका हुआ पैसा, एक बार जरुर ट्राई करें","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
इन उपायों से मिलेगा सालों से अटका हुआ पैसा, एक बार जरुर ट्राई करें
हर कोई अपनी जरूरतों को पूरा करने व किसी तरह की बड़ी आवश्यकता पर किसी ना किसी से कर्ज लेते ही हैं, पर कई बार ऐसी परिस्थिति हो जाती है कि किसी को दिया गया पैसा वापस नहीं आ पाता है। कई बार बुरी परिस्थिति के कारण लोग पैसा लौटा नहीं पाते हैं। अगर आपका भी पैसा कहीं फंसा हुआ है और मिल नहीं पा रहा है तो आपको कुछ टिप्स अपनाने होंगे, जिससे सालों से फंसे पैसे वापस लौट आएंगे।
2 of 5
अगर आपका दिया हुआ पैसा वापस नहीं मिल पा रहा है तो आपको गणेश भगवान की पूजा करना चाहिए। गणपति हवन और पूजा के माध्यम से इस समस्या से छुटकारा मिलने की पूर्ण संभावना रहती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर आपका दिया हुआ पैसा वापस नहीं मिल पा रहा है तो इसके लिए आप दुर्गा सूक्त का जप करना फलदायिक माना गया है।
3 of 5
दिया हुआ पैसा वापस पाने के लिए हनुमानजी को लाल लंगोट चढ़ाएं, सरसो तेल में सिंदूर मिलाकर लेप करना भी फायदेमंद साबित होता है। अपना धन वापस पाने के लिए अपने कुल देवता व कुल देवी की पूजा जरूर करें। जब धन मिल जाएं तो धन का एक हिस्सा अपने कुल देवता व देवी पर पूजा में अर्पित कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अगर काफी लंबे समय से दिया हुआ पैसा वापस नहीं मिल पा रहा है तो ज्योतिषविद्या के मुताबिक गायत्री मंत्र का हर रोज 108 बार जाप करें। इसके अलावा श्री-सूक्त मंत्र का जाप करके भी उधार दिया हुआ पैसा वापस पा सकते हैं। इसके अलावा बजरंगबली का भी ध्यान करके दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। 40 दिनों तक लगातार हनुमान चालीसा करते रहे।
विज्ञापन
5 of 5
तांबे के बर्तन में लाल मिर्च और सिंदूर डालकर उगते सूर्य को नियमित रूप से जल देना शुरू करिए। यह उपाय दिए गए धन की वापसी में कारगर माना गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।