फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार, ये गलतियां इंसान को कर देती हैं पूरी तरह से बर्बाद

Fri, 20 Aug 2021 04:16 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 20 Aug 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
chanakya niti these small mistakes can ruin you know preventive measures
चाणक्य नीति - फोटो : Social media

चाणक्य नीति शास्त्र में व्यक्ति एवं समाज के कल्याण के लिए कई सारी बातें सूत्रों के रूप में बताई गई हैं। आचार्य चाणक्य स्वयं एक महाज्ञानी, दूरर्दशी, कुशल रणीतिकार थे। चाणक्य नीति शास्त्र में उनके द्वारा बताई गई बातें आज भी व्यक्ति विशेष एवं समाज के लिए उपयोगी हैं। यदि कोई व्यक्ति चाणक्य की बताई गई बातों का पालन करता है तो वह जीवन में कभी भी मात नहीं खाता है, बल्कि सफलता स्वयं उसके कदमों को चूमती है। चाणक्य का व्यक्तित्व भी लोगों के लिए किसी भी देश, काल और परिस्थिति में अनुकरणीय एवं आदर्श है। उनके चरित्र की महानता के पीछे, उनकी कर्म निष्ठा और दृढ़प्रतिज्ञा थी। उनका जीवन त्याग, तेजस्विता, दृढ़ता, साहस एवं पुरुषार्थ का प्रतीक है। उनके अर्थशास्त्र और राजनीतिशास्त्र के सिद्धांत वर्तमान में भी उतने ही उपयुक्त हैं। चाणक्य के अनुसार, लोगों की कुछ बुरी आदतें उन्हें तबाह कर देती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से- 

chanakya niti these small mistakes can ruin you know preventive measures
चाणक्य नीति - फोटो : social media

1. चाणक्य के अनुसार जो लोग छल-कपट या बुरे कार्यों से पैसा कमाते हैं उनके पास ज्यादा देर तक पैसा नहीं टिकता है। ऐसे लोग परेशानियों से घिर जाते हैं जिसके कारण जल्द ही उनका पैसा बर्बाद हो जाता है।

chanakya niti these small mistakes can ruin you know preventive measures
चाणक्य नीति - फोटो : Social media

2. जो लोग सुबह से संध्या तक सोए रहते हैं, उनके ऊपर कभी भी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है। सूर्योदय के बाद तक सोए रहने वाले व्यक्ति हमेशा दरिद्रता का सामना करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti these small mistakes can ruin you know preventive measures
चाणक्य नीति - फोटो : social media

3. जो लोग आवश्यकता से अधिक भोजन करते हैं वे दरिद्र हो जाते हैं क्योंकि आवश्यकता से अधिक भोजन का उपभोग करना व्यक्ति को गरीबी की ओर ले जाता है, साथ ही ऐसे व्यक्ति कभी स्वस्थ भी नहीं रहते हैं।

विज्ञापन
chanakya niti these small mistakes can ruin you know preventive measures
चाणक्य नीति - फोटो : social media

4. जो लोग अपनी वाणी में संयम नहीं रखते हैं या कठोर वाणी बोलते हैं, उनके पास लक्ष्मी जी कभी नहीं रुकती हैं। क्योंकि किसी दूसरे व्यक्ति के मन को ठेस पहुंचाने वाले लोगों से लक्ष्मी जी रुठ जाती हैं। ऐसे लोग गरीब हो जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed