फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: इन 4 परिस्थितियों से बचकर भागने में ही है भलाई, वरना आ सकता है प्राणों पर संकट

Wed, 02 Jun 2021 10:23 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 02 Jun 2021 10:23 AM IST
विज्ञापन
Chanakya niti Shiksha Neeti shastra Life lesson tips
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के जीवन में भी मनुष्य के लिए बहुत लाभकारी हैं। नीतिशास्त्र की बातें व्यक्ति को कठिन भले ही लगती हैं लेकिन ये व्यक्ति को आगे बढ़ने और जीवन में सही राह दिखाने का कार्य करती हैं। आमतौर पर विपरीत परिस्थितियों का साहस के साथ सामना करने की बात कही जाती है। जो लोग विपरीत परिस्थितियों में भी पीछे नहीं हटते हैं उन्हें साहसी कहा जाता है लेकिन नीतिशास्त्र में कुछ ऐसी परिस्थितियों के बारे में बताया गया है, जिनमें भाग जाने में ही मनुष्य की भलाई हैं। इन परिस्थितियों में साहस दिखाना साहस नहीं बल्कि बेवकूफी होती है। इससे व्यक्ति के प्राणों पर भी संकट आ सकता है इसलिए इन परिस्थितियों से बचकर निकलने में ही समझदारी होती है। तो आइए जानते हैं कि इस बारे में क्या कहती है चाणक्य नीति।

Chanakya niti Shiksha Neeti shastra Life lesson tips
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

चाणक्य के अनुसार यदि आप कहीं पर अकेले हैं और वहां हिंसा भड़क जाए या भीड़ एक साथ हमला कर दे तो वहां से बचकर भागना ही सही रहता है। ऐसी परिस्थिति में वहां रुकना या फिर भीड़ का सामना करने का साहस दिखाना वीरता की नहीं बल्कि मूर्खता होगी।

Chanakya niti Shiksha Neeti shastra Life lesson tips
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

नीति शास्त्र के अनुसार, यदि आपका शत्रु अचानक से हमला कर दे और आप उस समय उसका सामना करने की परिस्थिति में न हो तो वहां से समझदारी दिखाते हुए निकलने में ही भलाई है। यदि प्राण ही नहीं होंगे तो आप अपने शत्रु से विजय कैसे प्राप्त करेंगे, इसलिए उस समय वहां से भागने में भी भलाई है। बाद में योजना के साथ शत्रु का सामना करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya niti Shiksha Neeti shastra Life lesson tips
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

चाणक्य नीति के अनुसार जिस स्थान पर अकाल या सूखा पड़ा हो वहां से भाग जाने में ही भलाई होती है क्योंकि जिस स्थान पर अकाल की स्थिति हो वहां पर अन्न और जल की कमी से आपके प्राणों पर संकट आ सकता है इसलिए ऐसे स्थान से निकल जाना ही अच्छा रहता है।

विज्ञापन
Chanakya niti Shiksha Neeti shastra Life lesson tips
चाणक्य नीति - फोटो : social media

चाणक्य नीति कहती है कि यदि अगर कोई आपके आसपास अपराधी आकर खड़ा हो, तो तुरंत उस स्थान से हट जाना चाहिए अन्यथा व्यक्ति को मान-सम्मान की हानि तो होती ही है साथ ही आपके प्राणों पर भी संकट आ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed