Chanakya Niti Hindi: चाणक्य नीति शास्त्र में बहुत सी ऐसी नीतियां हैं जिनका पालन कर व्यक्ति सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। दरअसल ये नीतियां आचार्य चाणक्य ने बनाई हैं जो बेहद ही कुशल रणनीतिकार थे। चाणक्य नीति में बताया गया है कि व्यक्ति को संकट के समय पांच बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। ये पांच बातें इस प्रकार हैं...
Chanakya Niti: संकट के समय चाणक्य की इन 5 बातों को हमेशा रखें याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संकट के समय बरतें सावधानी
आचार्य चाणक्य के अनुसार मुसीबत के समय सावधानी बरतना बेहद ही आवश्यक होता है। क्योकि संकट काल में व्यक्ति के पास सीमित अवसर होते हैं जबकि चुनौतियां बड़ी होती हैं, ऐसे में जरा सी चूक बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए सावधानी बहुत ही जरुरी है।
आचार्य चाणक्य अपनी नीति में यह कहते हैं कि व्यक्ति को संकट काल से उभरने के लिए ठोस रणनीति की आवश्यकता होती है। जब व्यक्ति संकट के समय उससे भरने की रणनीति बना लेता है तो वह उस नीति के मुताबिक चरणबद्ध तरीके से कार्य करता है और अंत में विजय पाता है। ध्यान रखें, जिन लोगों के पास आपातकालीन स्थिति में कोई रणनीति नहीं होती है उन्हें हानि उठानी पड़ती है।
परिजनों की सुरक्षा का रखें ध्यान
चाणक्य नीति के अनुसार, संकट के समय परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाना आपका पहला कर्तव्य होना चाहिए। परिवार के लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। संकट के समय अपने परिजनों का साथ निभाना चाहिए। अगर उनके ऊपर किसी तरह की मुसीबत आन पड़ी है तो आपको उन्हें उस मुसीबत से निकालना चाहिए।
अपनी सेहत का रखें ध्यान
चाणक्य नीति के अनुसार, संकटकाल परिस्थिति में सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि यही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो आप हर वो प्रयास करने में सक्षम होंगे जो आपको संकट से बाहर निकाल सकता है। आप मानसिक और अपने शारीरिक बल से चुनौतियों को मात देने में सफल होंगे।