फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी भी काम को शुरू करने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान

Tue, 29 Sep 2020 06:48 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 29 Sep 2020 06:48 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi remember these five things before start a work
चाणक्य नीति - फोटो : Social media

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य एक कुशल और महान रणनीतिकार थे। अपनी चाणक्य नीति में उनकी बताई गई नीतियां बेहद कारगर और प्रासंगिक हैं। यदि कोई व्यक्ति इन नीतियों को अपने वास्तविक जीवन पर अमल करता है तो उस व्यक्ति को सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है। चाणक्य नीति के अनुसार, जो किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले इन पांच बातों का पालन अपने जीवन में करता है तो वह व्यक्ति सदा सफल होता है। ये पांच बातें हैं-

Chanakya Niti in Hindi remember these five things before start a work
चाणक्य नीति - फोटो : Social media

योजना को बनाएं मजबूत
आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी कार्य को करने के लिए पहले उसकी ठोस योजना बनानी चाहिए और फिर उस योजना को धरातल पर सही से क्रियान्वयन करना चाहिए। तभी उस काम में व्यक्ति को सफलता हासिल हो सकती है। बिना योजना के कार्य करना असफलता को दावत देने के बराबर होता है।

Chanakya Niti in Hindi remember these five things before start a work
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

किसी को न बताएं अपनी नीतियां
कार्य से पहले अपनी नीतियों को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इसे किसी गहरे राज की तरह छिपाना चाहिए। दरअसल चाणक्य नीति के अनुसार, अगर किसी दुश्मन या विश्वासघाती को आप की नीतियों का पता चला तो यह आपके लिए बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi remember these five things before start a work
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

विश्वास योग्य व्यक्तियों को रखें साथ 
आचार्य चाणक्य अपनी नीति में कहते हैं कि अपने साथ हमेशा विश्वास योग्य व्यक्तियों को रखना चाहिए। जिन लोगों पर आपको भरोसा न हो उन्हें कभी भी जिम्मेदारीभरा काम नहीं सौंपना चाहिए। जिम्मेदारी का काम हमेशा विश्वास योग्य लोगों से कराना चाहिए और जिस व्यक्ति को आप भरोसेमंद मान रहे हैं उसे समय-समय पर परखना भी बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi remember these five things before start a work
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

समझदारी के साथ करें धन खर्च
कुछ लोग अपने पुरूषार्थ से धन प्राप्त करते हैं तो कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति सौगात में मिलती है। लेकिन दोनों परिस्थिति में व्यक्ति तभी धनवान बनता है या बना रहता है जब वह समझदारी के साथ खर्च करता है। काम की शुरुआत के साथ यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि पैसा समझदारी के साथ खर्च किया जाए वरना भविष्य में यह चिंता का कारण बन सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed