फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya niti: ये तीन चीजें मनुष्य को कभी नहीं हारने देती, सफल होने के लिए हमेशा रखें ध्यान

Fri, 23 Apr 2021 10:50 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 23 Apr 2021 10:50 AM IST
विज्ञापन
Chanakya niti motivational quotes neeti shastra success Mantra
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य को विभिन्न विषयों का बहुत अच्छा ज्ञान था। उन्होंने कई शास्त्र लिखें जिसमें से अर्थशास्त्र की रचना करने के कारण वे कौटिल्य कहलाते हैं। उनके द्वारा लिखे गए नीतिशास्त्र की बातें लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। नीति शास्त्र में जीवन से जुड़े पहलुओं के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। ये बातें मनुष्य को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। आचार्य चाणक्य की शिक्षाओं को यदि अपने जीवन में उतार लिया जाए तो व्यक्ति एक संतुष्ट और सफल जीवन व्यतीत कर सकता है। आचार्य चाणक्य ने ऐसी तीन बातों के बारे बताया है जिनको यदि ध्यान में रखकर आगे बढ़ा जाए तो व्यक्ति कभी नहीं हारता है। सफल होने के लिए इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

Chanakya niti motivational quotes neeti shastra success Mantra
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
हारे हुए की सलाह

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को हारे हुए की सलाह बहुत ध्यान से सुनना और समझना चाहिए। एक हारे हुए व्यक्ति को अपने क्षेत्र का बहुत अच्छा अनुभव होता है, उसने जो गलतियां की होती हैं, उनसे सबक लेकर आगे बढ़ा जा सकता है। हारा हुआ व्यक्ति आपको बारीक से बारीक बात बता सकता है जो कोई अन्य नहीं बता सकता है।

Chanakya niti motivational quotes neeti shastra success Mantra
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
जीते हुए सफल व्यक्ति का अनुभव

आचार्य चाणक्य के अनुसार सफल व्यक्ति के अनुभव को ध्यान से सुनना चाहिए ये आपको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यदि जीवन में सफल होना है तो प्रेरणा बहुत आवश्यक होती है। इसलिए सदैव सफल लोगों के अनुभव जानने चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya niti motivational quotes neeti shastra success Mantra
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
स्वयं का दिमाग

किसी व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने, सफल होने और सही निर्णय लेने के लिए सबसे आवश्यक होता है स्वयं का दिमाग। एक व्यक्ति अपनी बुद्धि के बल पर किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने की क्षमता रखता है। कौन सी बातों को अपने जीवन में सफल होने के लिए प्रयोग करना चाहिए और किन बातों से दूर रहना चाहिए, यह निर्णय अंततः दिमाग के द्वारा ही किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed