Chanakya Niti : प्रसिद्ध अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य बुद्धिमान तो थे ही साथ में कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने अपनी नीतियों में न सिर्फ व्यक्ति को सफलता हासिल करने के तमाम रास्ते बताए हैं, बल्कि इनके माध्यम से समाज का कल्याण भी किया है। अपनी नीतियों के जरिए उन्होंने जीवन के हर पहलू के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। चाणक्य नीति में ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिनका पालन करके आप किसी भी समस्या से बाहर आ सकते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति का आत्मसम्मान ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। सम्मान को किसी भी पद प्रतिष्ठा से बढ़ कर माना जाता है। चाणक्य के अनुसार, यदि सम्मान पाना चाहते हैं तो सबसे पहले दूसरों को सम्मान देना होगा। जो व्यक्ति दूसरे के हितों का ध्यान रखता है। अपनी पद, प्रतिष्ठा का घमंड किए बिना जो दूसरों को सम्मान देता है, ऐसे व्यक्ति का हर कोई आदर करता है। ऐसे व्यक्ति समाज में वंदनीय होते हैं। इसलिए यदि आप भी सम्मान पाना चाहते हैं, तो दूसरों को भी सम्मान दें। चाणक्य नीति के अनुसार चलिए जानते हैं कि कौन सी आदतें आपको सम्मान दिलाती हैं....
Chanakya Niti : जानिए वो कौन सी आदतें हैं जिनके कारण कभी नहीं मिलता सम्मान, हमेशा होना पड़ता है शर्मिंदा
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन