फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: चाणक्य नीति की इन बातों से करियर में तुरंत मिलती है सफलता

Sun, 06 Jun 2021 06:51 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 06 Jun 2021 06:51 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti For Success remember these 4 things to get success
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

Chanakya Niti For Success in Hindi: आचार्य चाणक्य कूटनीति, अर्थनीति, राजनीति विषय के महाविद्वान थे। उनके द्वारा रचित अर्थशास्त्र नामक ग्रन्थ राजनीति, अर्थनीति, कृषि, समाजनीति आदि विषयों की विस्तृत जानकारी देता है। दरअसल अर्थशास्त्र मौर्यकालीन भारतीय समाज का दर्पण माना जाता है। नंद वंश का नाश करने और मौर्य साम्राज्य की नींव रखने में आचार्य चाणक्य की अहम भूमिका थी। आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति शास्त्र बहुत ही उपयोगी ग्रंथ है। चाणक्य नीति का संस्कृत-साहित्य में नीतिपरक ग्रन्थों की श्रेणी में महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति शास्त्र में सफलता पाने के सुझाव और सूत्र नीतियों के रूप में बताए हैं। चाणक्य नीति शास्त्र में सैद्धांतिक ज्ञान की बजाय व्यावहारिक ज्ञान की बातें बताई हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, जिन लोगों को नौकरी-व्यापार के क्षेत्र में सफलता पाना हो तो उन्हें कुछ विशेष नीतियों का पालन करना बेहद ही आवश्यक है। चाणक्य नीति के अनुसार अपने कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए इन चार बातों को हमेशा याद रखना चाहिए - 

Chanakya Niti For Success remember these 4 things to get success
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

1.  जिस व्यक्ति को नौकरी-व्यापार में सफलता पाना है तो उन्हें अपने काम के प्रति ईमानदार और अनुशासित होना बेहद जरूरी है। चाणक्य के अनुसार अनुशासन से ही व्यक्ति में परिश्रम की भावना का विकास होता है। बिना अनुशासन के कोई भी कार्य समय से पूरा नहीं होता है। इसलिए सफल बनने के लिए अनुशासन होना आवश्यक है। 

Chanakya Niti For Success remember these 4 things to get success
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

2. चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी भी व्यापार में सफल होने के लिए व्यक्ति में जोखिम भरे फैसले लेने की क्षमता होनी चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार, वही व्यक्ति सफल होता है जो असफलता से नहीं डरता है। व्यापार में सही समय पर किया गया निर्णय ही व्यक्ति को भविष्य में लाभ दिलवाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti For Success remember these 4 things to get success
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

3. चाणक्य नीति के अनुसार, व्यापार हो या फिर नौकरी व्यक्ति का व्यवहार कुशल होना बहुत आवश्यक होता है। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जो लोग बातों के धनी होते हैं वे बहुत जल्दी ही लोगों को प्रभावित कर लेते हैं। जिससे उन्हें अपने क्षेत्र में सफलता पाने में आसानी होती है।

विज्ञापन
Chanakya Niti For Success remember these 4 things to get success
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

4. चाणक्य नीति के अनुसार, जिस व्यक्ति में सबको साथ लेकर चलने के प्रवृत्ति होती है वही अपने जीवन में सफल बनता है। कोई भी व्यक्ति अकेले सफल नहीं हो सकता है। सफलता पाने के लिए बहुत सारे लोगों के सहयोग की आवश्कता होती है। इसलिए हर व्यक्ति को उसकी क्षमता के अनुसार साथ लेकर कार्य करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed